RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

नेता नहीं बल्कि हर घर का बेटा बनकर करना चाहता हूं सेवा:रघुपति यादव

आरा/भोजपुर 25 अक्टूबर।आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा में श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ (पश्चिमभर) द्वारा आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव एवं जिला परिषद प्रतिनिधि हरिफन यादव शामिल हुए। कमेटी के द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों का भव्य रूप से स्वागत व सम्मानित किया गया। रघुपति यादव ने तमाम कमेटी के कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामना देते हुए आभार प्रकट कर कहा की  मैं हमेशा आप सभी के दुख सुख में साथ रहने का आजीवन अपना जीवन समर्पण किया हूं और सदैव करता रहुंगा आप सभी के खुशियों के लिए जीना चाहता हूं और खुशियों के लिए मरना चाहता हूं आपके चेहरे के मुस्कान की लिए मैं हमेशा लालायित रहता हूं और मैं नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर एक परिवार के सदस्य रूप में रहकर सेवा करना चाहता हूं। हर घर का बेटा बनकर जीना चाहता हूं। उन्होने कहा की दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हम अपने जीवन से पहले बुराई खत्म करें और अच्छाई की ओर ध्यान दें। वही जिला परिषद प्रतिनिधि हरीफन यादव ने कहा कि मैं इस क्षेत्र का जिला परिषद होने के नाते हमेशा विकास कार्यों में आगे रहता हूं और हमेशा सभी के साथ खड़ा रहता हूं। मेरा काम अभी पिरौटा खेल मैदान पर हुआ है और खेल मैदान को और बेहतर करने के लिए तैयार हूं। जिला परिषद फंड से जो भी कुछ हो सकेगा मैं यहां करने के लिए हमेशा तैयार हूं। गायक कलाकार में भुवरलाल यादव ने जाऊं हम जन्नती शीतल अइहे अंगना से शुरुआत किया वहीं गायक रितेश दूबे, भुवन लाल यादव, लहरीलाल यादव, अर्जून छलिया, आलोक रंजन भोला कबी जी सभी ने एक से एक बढ़कर देवी गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। मंच संचालन अखिलेश बाबा व सरोज यादव ने किया। कमेटी सदस्य में ओम प्रकाश यादव (अध्यक्ष) सुनील यादव (सचिव) लाल बहादुर शास्त्री, जगदीश पांडेय, जोगी बाबा, रामचंद्र यादव, मनलाल यादव, धनजीत यादव, राजनाथ यादव, संतोष यादव, कृष्ण यादव, महेश यादव,भूखन यादव, बली यादव, सरोज यादव, तुलसी यादव, सतेंद्र यादव, कमलेश यादव, लक्ष्मण यादव, दशरथ यादव, तारकेश्वर यादव,मंजय प्रसाद, धर्मेन्द्र यादव ननहक ,शिव कुमार यादव,नंद कुमार यादव शामिल थे।

Related posts

शहरी परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए कदम।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:हल्कावार राजस्व महाअभियान शिविर में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : जिला पदाधिकारी

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में आठ एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

छत्तीसगढ : स्व रोजगार से जोड़ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा ड्रोन प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment