RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: विधायक शिव प्रकाश रंजन ने जनता से किए वादे को निभाया, पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई। शुक्रवार को गड़हनी प्रखंड के बालीगांव पंचायत के ग्राम श्रीनगर में अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन द्वारा सामुदायिक भवन से फागू राम के घर तक पीसीसी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया
मालूम हो कि विगत कई वर्षों से ग्राम श्रीनगर में सामुदायिक भवन से गांव तक जाने वाली रास्ता नहीं होने के कारण से बरसात में नरकीय स्थिति बनी रहती थी आए दिनों जनता को विभिन्न प्रकार की समस्याओं को झेलना पड़ता था।
क्षेत्र के लोगों ने कहा की चुनाव आने पर कई नेताओं ने जनता को दिलासा दिया कि आप हमें वोट दिजिए हम आपके रास्ते को पक्का बनवा देंगे लेकिन जितने के बाद मोहल्ले कि स्थिति को देखने भी नहीं आते हैं, लेकिन जब भाकपा माले विधायक कामरेड शिवप्रकाश रंजन जी ने जब जनता कि समस्याओं को सुना और वादा किया हम आपके इस रास्ते कि समस्या को जल्द से जल्द हल करने का काम करेंगे और कर भी दिखाया।
जिसका सफलता पूर्वक पिसीसी कार्य का उद्घाटन अगिआंव विधानसभा क्षेत्र की जनता के समक्ष विधायक द्वारा उद्घाटन किया गया ।
इस अवसर पर शामिल मुख्य लोगों में ब्लॉक सचिव छपित राम, पंचायत सचिव अवधेश पासवान, रामबाबू यादव , डॉ. शिव बालक, राजद नेता मनोरंजन प्रताप यादव, विद्याभूषण जी, RyA नेता विकास कुमार, RyA नेता विकास कुमार विप्लव सहित सभी ग्रामवासी थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय बालिक दिवस के अवसर पर संवाद।

rktvnews

दुमका:श्रमिकों के पंजीकरण एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपति ने स्वीप गतिविधियों के लिये झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा को किया सम्मानित।

rktvnews

हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का IPO देश में तीसरे स्थान पर।

rktvnews

साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

भारत ने ब्राजील के कुइआबा में जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment