RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बागपत:सीएम डैशबोर्ड में D व Eश्रेणी में आने वालों को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।

बागपत/उत्तर प्रदेश 22 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार पूर्णतय कटिबद्ध है, जिस के क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से आज विकास भवन सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ,,उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे तरीके से होना चाहिए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी उन्होंने समस्त अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि अपने अंदर सुधार कर लें जो जनता के हित में कार्य करने के लिए अधिकारियों पर पत्र आते हैं उसका समय अंतर्गत निस्तारण करें पत्र को अपने पास ना रखा जाए अधिकारियों को कार्य जनता के हित में जनता की भलाई के लिए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जोड़ने के लिए मिले है। विकास रैंकिंग में प्रदेश में सितंबर माह में दूसरा स्थान आने पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को बधाई दी उन्होंने कहा सभी अधिकारी टीम भावना की तरह काम करें और अपने कार्य को समय अंतर्गत पूर्ण करें, आज विभागीय योजनाओं में सीo एमo डैशबोर्ड संदर्भों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की सी० एम० डैस बोर्ड श्रेणी में आने वाले D व E में आने बाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जिसमें तहसीलदार बड़ौत आय प्रमाण पत्र भूमि आवंटन में ओडीओपी में विश्वकर्मा में जीएमडीआईसी ,आधार सीडिंग में जिला पूर्ति अधिकारी ,स्वच्छ भारत मिशन व ऑपरेशन कायाकल्प में डीपीआरओ, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में परियोजना निदेशक, एंबुलेंस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डी व E श्रेणी में आने बाले अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । जो विभाग अपनी योजना के सापेक्ष फॉर्मूला के अनुसार डाटा फीड नहीं कर रहे हैं यह कार्य में लापरवाही कर रहे हैं ऐसे अधिकारी अपने कार्य में सुधार करें और उनका अगली बैठक तक अवश्य निस्तारण कर लें जिससे कि जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा विभाग वार हो रही है सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्य पर फोकस करें आम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और प्रतिदिन पोर्टल अवश्य देखें अगली बैठक तक सुधार न करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी जो लक्ष्य दिया गया है उसे प्राप्त करें जनपद का परफॉर्मेंस प्रदेश में अच्छा रहना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह प्रभातिया सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सहकारिता विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

महाराष्ट्र ने रणनीतिक ‘कर्टेन रेज़र’ समारोह के साथ पल्स 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

बाबा साहेब अंबेडकर की यात्रा- जीवन, इतिहास और कार्य।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:आरा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

rktvnews

बक्सर:वरिष्ठ नागरिकों के बीच शशांक सिंह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment