RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

बागपत:विकासखंड बागपत व पिलाना की आच्छादित ग्राम पंचायतों में तालाब का होगा जीणोद्धार।

बागपत/उत्तर प्रदेश 22 अक्टूबर।आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई।
जिला वृक्षारोपण समिति में अधिकांश विभागों द्वारा अभी तक इस वर्ष किए गए वृक्षारोपण की सत्यापन रिपोर्ट ना प्रेषित किए जाने पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त की तथा हर हाल में 30 अक्टूबर तक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए । जो अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ,जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश शासन की अपेक्षा के अनुरूप प्रत्येक विभाग को अपने द्वारा किए गए वृक्षारोपण के प्रत्येक स्थल हेतु एक नोडल अधिकारी नामित कर देखरेख, नियमित सिंचाई एवं सुरक्षा का उत्तरदायित्व देने के निर्देश दिए । प्रभागीय वनाधिकारी ने बैठक का संचालन करते हुए समिति को अवगत कराया की वन विभाग अगले वर्ष वृक्षारोपण हेतु अपनी नर्सरी में पौध ऊगाने का कार्य अभी से प्रारंभ कर रहा है। प्रत्येक विभाग को जिन पौधों की आवश्यकता हो वह सूचित कर दें जिससे तदनुरूप पौध उगने का कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने पर्यावरण के संबंध में वन अधिकारी को पर्यावरण का डिजिटल फोल्डर बनाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इसमें लोकेशन एक्टिविटी फोटो दिनांक का विवरण हो।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण को ग्राम पंचायत की जीपीडीपी में सम्मिलित करवाने के लिए भी जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में पर्यावरण विभाग से सहायक अभियंता प्रखर ने सदस्यों को बताया कि वर्तमान में प्रदूषण की स्थिति बढ़ने से एनसीआर में ग्रेप टू के प्रावधान लागू हैं ।जिसके अंतर्गत अधिक पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए अतिरिक्त उपायों की आवश्यकता है ।इन उपायों के अंतर्गत प्रतिदिन एवं नियमित रूप से की जा रही कार्रवाई की रिपोर्टिंग प्रतिदिन पर्यावरण विभाग एवं प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया इस संबंध में सभी नगर निकाय, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग ,पर्यावरण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने एवं सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया। प्रभागीय वन अधिकारी ने समिति को बताया कि एनसीआर क्षेत्र में माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु समस्त अधिकारी कृत कार्रवाई की रिपोर्ट प्रत्येक माह की 30 तारीख तक अवश्य उपलब्ध करा दें जिससे इसे पर्यावरण विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।
जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की कार्य योजना निरूपण हेतु समस्त संबंधी विभाग को निर्देशित किया किअपनी सूचनाएँ अवश्य मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय में प्रेषित करें। इसके अतिरिक्त माननीय एनजीटी नई दिल्ली के द्वारा नदियों में प्रदूषण की स्थिति तथा इसे नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में पारित आदेश के अनुपालन की आख्या जनपद द्वारा प्रशिक्षित किए जाने हेतु नगर निकाय सिंचाई विभाग भूजल विभाग जल निगम यूपीसीडा कृषि विभाग आदि अपनी सूचनाएँ 25 अक्टूबर तक सीडीओ एवं डीएफओ कार्यालय में प्रेषित करने के लिये निर्देशित किया ।साथ ही जनपद में नदियों के प्रदूषण को रोकने एवं नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के लिए तथा जनपद के आद्रभूमि के संरक्षण तथा पुनर्जीवन हेतु विभिन्न विभागो को समेकित रूप से कार्य करने के लिए निर्देशित किया , जिससे जनपद में पर्यावरण तथा नदियों के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा सके।
बागपत व पिलाना विकास खंड के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतो में जिन तालाबो में दल दल की स्थिति बनी हुई है पानी ओवरफ्लो हो रहा है उनको अटल भु जल योजना के अंतर्गत आच्छादित ग्रामों में 20 तालाबों का 5 करोड़ की धनराशि से जीणोद्धार किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा , डीएफओ हेमंत सेठ सहित, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल संबंधित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:9 प्रखंड के पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम हुआ आयोजन।

rktvnews

सारण:स्वस्थ शिशु से होता है स्वस्थ समाज की रचना, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई जारी।

rktvnews

भोजपुर:दीपंकर भट्टाचार्य पहुंचे शाहपुर के बिलौटी।

rktvnews

भोजपुर: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

उर्दू- बांग्ला TET परिणामों की जल्द घोषणा हेतु माले विधायक दल के विधान सभा सदस्य महबूब आलम और मनोज मंजिल ने बिहार के मुख्य मंत्री को संयुक्त रूप से पत्र सौंपा।

rktvnews

भोजपुर :कर्नल मनु तिवारी की विदाई और नवपदस्थापित कर्नल पुनीत श्रीवास्तव का हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment