RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दुमका:सामूहिक प्रयास से हम भारत को एक स्वच्छ व सुंदर राष्ट्र बना सकते हैं:सुनील सोरेन, सांसद , दुमका

दुमका/झारखंड 20 अक्टूबर।शिकारीपाड़ा केंद्रीय संचार ब्यूरो , दुमका द्वारा आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्वच्छता ही सेवा व मेरी माटी मेरा देश इत्यादि विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम, रैली व शपथ प्लस टू हाई स्कूल, शिकारीपाड़ा , दुमका में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद दुमका सुनील सोरेन जी शामिल हुए।
इस अवसर पर बोलते हुए सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि सामूहिक प्रयास से हम भारत को एक स्वच्छ व सुंदर राष्ट्र बना सकते हैं।
सुनील सोरेन सोरेन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना कारीगरों के लिए वरदान है। हुनर सीखना अच्छी बात है और सभी छात्रों का यह लक्ष्य होना चाहिए कि वह पढ़ाई के साथ-साथ हुनर भी सीखें यह उन्हें जीवन में जरूर लाभ देगा।
सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब के इंजीनियर, डॉक्टर, ऑफिसर्स अपने काम के साथ-साथ खेती-किसानी और विभिन्न तरह के पारिवारिक ट्रेड के साथ भी जुड़े रहते हैं जिससे पंजाब को एक विकसित राज्य बनने में बहुत मदद मिली।
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत कारीगरों को प्रोत्साहित करने हेतु
इस अवसर पर शिकारीपाड़ा के विभिन्न ट्रेड से जुड़े कारीगरों को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया व उन्हें अंगवस्त्र व विभाग का टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
सांसद के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ लिया गया तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना व एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि पर जागरूकता रैली निकाली गई।
इस अवसर पर बोलते हुए नमिता बास्की मुखिया शिकारीपाड़ा, दुमका ने कहा कि “मेरी माटी मेरा देश” अभियान देश को एक कड़ी में जोड़ने में सफल हो रहा है और जनता के बीच देश भक्ति की भावना संचारित कर रहा है।
पूर्वी देवी , वार्ड मेंबर शिकारीपाड़ा , दुमका ने कहा कि स्वच्छ भारत से ही हम एक स्वस्थ एवं सफल भारत की ओर आगे बढ़ सकते हैं ।
कार्यक्रम स्थल पर झारखंड एड्स समिति की ओर से स्टॉल भी लगाया गया तथा एड्स से संबंधित जानकारी वाली किताबें वितरित की गई और लोगों का निशुल्क एड्स टेस्ट किया गया।
एड्स समिति के राकेश कौशिक ने कहा की एड्स से बचाव का अच्छा उपाय एड्स के बारे में समस्त जानकारी रखना है और बचाव के नियमों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करना है।
देवघर के किशोर बबुआ नाट्य मंडली ने प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना से जुड़ी जानकारी से परिपूर्ण एक सुंदर व रोचक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को स्कूल के छात्र-छात्राओं आम जनता व शिक्षकों आदि ने बहुत सराहा।

Related posts

पटना:जन्मदिनम पर साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने किया गंगा प्रसाद का अभिनन्दन, साहित्यकारों ने दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में रेड रिबन मैराथन का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कान्ह डक्ट परियोजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:पंचायत क्लब बभनगांवा द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्तकर्ता को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी सरकारी/निजी विद्यालयों के वर्ग – 08 तक के कक्षा को अब 21 जनवरी तक किया गया स्थगित।

rktvnews

Leave a Comment