RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास,परिवार ने मुख्यमंत्री का माना आभार।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)06 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापत की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रियांशी के उज्जैन निवासी परिजन से भी गुरुवार को वीडियो कॉल से चर्चा की। प्रियांशी के पिता प्रजापत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। गत 24 फरवरी से 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष एशियन सीरीज़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहाँ फँस गए थे। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगातार खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी के समान स्नेह और समर्थन दिया है। जब वे मध्यप्रदेश कुश्ती क्षेत्र के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

Related posts

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद संरचना के तहत एक नवोन्‍मेषी समझौते के माध्‍यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 02 बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

राहुल गांधी मामले में एनएसयूआई ने प्रयागराज में मोदी का पुतला फूंका।

rktvnews

डबल इंजन की सरकार में बह रही विकास की बयार इसलिए राजगढ़ की यही पुकार फिर एक बार मोदी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

भोजपुर : पूर्व विधायक प्रो जय नारायण मिश्र की 40वीं पुण्य तिथि मनी।

rktvnews

Leave a Comment