RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रशासन की सख़्ती से मानाचक में तटबंध की अतिक्रमित भूमि हुई मुक्त।

कोइलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।अनुमंडल पदाधिकारी आरा एवं अंचलाधिकारी कोइलवर के आदेश पर प्रशासनिक टीम ने मौजा मानाचक स्थित सोन–गंगा तटबंध क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया। लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया।
अभियान की शुरुआत अंचल अमीन द्वारा भूमि की मापी के साथ हुई। मापी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सोन–गंगा तटबंध आरा के पदाधिकारी एवं दौलतपुर हल्का कर्मचारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाता संख्या 67, खेसरा संख्या 183 में स्थित तटबंध की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की पहचान कर उसे हटाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी कि किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा तटबंध की मजबूती और सुरक्षा के लिए खतरा है, इसलिए भविष्य में इस तरह की स्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार तटबंध क्षेत्र में अतिक्रमण से बाढ़ नियंत्रण एवं जल प्रवाह व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया और बताया कि तटबंध क्षेत्र में अतिक्रमण की वजह से वर्षों से परेशानियां बढ़ रही थीं। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आगे भी ऐसे अतिक्रमणों पर निगरानी रखी जाएगी और अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का किया वितरण।

rktvnews

पटना:हम पार्टी की रैली से पहले दो विभाग छीनकर दिया तगड़ा झटका : राजेश निराला

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोपाल:बांगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और कट्‌टरपंथियों के खिलाफ हिंदू समाज ने किया विराट प्रदर्शन।

rktvnews

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*-” Give to Gain”

rktvnews

हिंदी दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment