RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन,2024 के अवसर पर सेवा सामग्री की आपूर्ति,विपत्रों के भुगतान को लेकर डीईओ ने कियें समीक्षात्मक बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)30 मई।समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर सेवा सामग्री की आपूर्ति, विपत्रों के भुगतान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में बुधवार को सभी वरीय पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि के साथ बैठक हुई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बारी-बारी से सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर सेवा/ सामग्री की आपूर्ति/विपत्रों के भुगतान के संबंध में फीडबैक लिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विपत्रों को सत्यापित करते हुए यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निर्वाचन के निर्धारित दर पर ही विपत्रों का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वाहन कोषांग को लॉग बुक उपलब्ध करा दें,।*उन्होंने कहा कि गूगल मैप से दूरी सत्यापित कर लेने को कहा। सभी गाड़ी के लौक बुक और विपत्रों की जांच करते हुए और सत्यापित कर तथा* शीघ्र वाहन मालिकों को राशि भुगतान करने का सख्त निर्देश दिए*।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन सेवा प्रदाताओं का राशि बाकी है, सत्यापित करते हुए दें जिससे उनके बैंक अकाउंट में राशि स्थानांतरित की जा सके। भुगतान में विलंब होने पर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को उनके द्वारा किए गए कार्य को सत्यापित करते हुए उक्त कार्य का जियो टैग फोटो उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्त्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास,अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन,अपर समाहर्त्ता आपदा सलीम अख्तर, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, जिला परिवहन पदाधिकारी निशांत जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:टीवी मुक्त ग्राम पंचायत 2024 ग्राम प्रधान सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: 2 बच्चों के डूब के मरने की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव,परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

मीडिया का कार्य है शासन के सभी अंगों को सचेत करना : उपराष्ट्रपति

rktvnews

अर्बन हेल्थ सेंटर के बैठक में हुई नीति आयोग के स्वास्थ्य और शिक्षा के मानकों की चर्चा।

rktvnews

आयुर्वेद को और मजबूत बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को एकीकृत करें: प्रताप राव जाधव

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय महदह के भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment