RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : राज्यपाल के विधिक सलाहकार को दी गई भावभीनी विदाई।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )28 जून।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे है। इस अवसर पर उनको आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव ने राजभवन में पदस्थापना के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया है। किसी भी फाइल के निराकरण में कानूनी पहलूओं की जानकारी महत्वपूर्ण होती है। विधिक सलाहकार के पद पर रहते हुए श्री श्रीवास्तव ने दक्षता पूर्वक अपना कार्य करते हुए फाइलों के सही तरीके से निराकरण में सहयोग किया। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि उनका भावी जीवन सुखमय रहे। राज्यपाल ने श्री श्रीवास्तव को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल के सचिव यशंवत कुमार ने भी श्री श्रीवास्तव के सुखद भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

छिंदवाड़ा की जनता ने ठाना है,झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है: डॉ मोहन यादव

rktvnews

जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड;सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

मोतीहारी:जिलाधिकारी ने किया राजकीय मध्य विद्यालय रघुनाथपुर का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने कैवल्यधाम के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:अत्याधुनिक मशीनों से होगा कैंसर मरीजों का इलाज: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment