RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:ओपन जूडो चयन प्रतियोगिता में सोनी कुमारी प्रथम स्थान लाकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित।

सोनी कुमारी

आरा/भोजपुर 20 अक्टूबर।कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत आज पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन जूडो चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। आयोजित इस प्रतियोगिता में भोजपुर की सोनी कुमारी पिता संतोष सिंह माता बिंदु कुमारी
ग्राम खैरही, पिरो प्रखण्ड जिला भोजपुर की स्थायी निवासी हैं ।छात्रा सेंट ज़ेवियर स्कूल आरा कक्षा 6 की छात्रा है। राज्य स्तरीय विद्यालय ओपन ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है ।
यह आयोजन जम्मू कश्मीर में आयोजित होगा।सोनी कुमारी के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर जूडो खिलाड़ी में खुशी का लहर देखा गया। वहीं जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने सोनी कुमारी के राष्ट्रीय स्तर पर जूडो में चयन होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य का आर्शीवाद दिया।
प्राचार्य डी ए भी,संत जेवियर ने बधाई दी। भोजपुर जूडो एकादमी के सचिव रजनीश पांडे, भोजपुर तीरंदाजी एकादमी के सचिव नीरज कुमार सिंह, क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के सचिव कुमार विजय ने सोनी कुमारी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई दी।

Related posts

नोएडा:मानव-समुदाय को अपने संस्कारों की रक्षा करनी चाहिए : माँ विजया

rktvnews

दरभंगा:मतदाता सूची से नाम कटने से मचा है हाहाकार,जनता से मांग के अनुरूप है सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप कि विलोपित मतदाताओं के बारे विस्तृत जानकारी दे चुनाव आयोग: माले

rktvnews

भोजपुर:राजेंद्र तिवारी को बनाया गया शिव बारात शोभायात्रा का महासचिव।

rktvnews

रामगढ़:लोकोस एप में एसएचजी/वीओ/सीएलएफ के वित्त लेनदेन एंट्री पर प्रशिक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों के साथ की बैठक सुनी उनकी समस्याएं।

rktvnews

मानव-परिवर्तित भोजन वितरण हाथियों के आक्रामक व्यवहार को प्रभावित करता है।

rktvnews

Leave a Comment