RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:संयुक्त निदेशक सह जिला जन संपर्क अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई!उप निदेशक सह जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी ने लिया प्रभार।

दरभंगा/बिहार 13 फरवरी।समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता की विदाई समारोह आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि नागेंद्र कुमार गुप्ता जी अच्छा वक्ता,कलाकार एवं मानवीय संवेदना के रूप में इनमें सारे गुण संपन्न हैं।
उन्होंने कहा कि हम भी क्षेत्र में काम किया, लेकिन इन्होंने बड़ी तत्परता के साथ काम किया,सूचनाओं का संप्रेषण और क्रियान्वयन और जो भी सरकार की योजना चलाई जा रही है, उन सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भी इन्होंने लीडरशिप की भूमिका निभाई है।
जिलाधिकारी ने कहां की समाचार पत्र जनता की समस्या प्रेस कतरन के माध्यम से हम तक पहुंचाने का काम करते रहे है।
उन्होंने कहा कि हम लोगों को कभी इन्होंने कमी नहीं खलने दी।
इनके द्वारा एक उपन्यास लिखा गया है,जो काफी सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि समाज में अच्छाई है तो उन्हें एक दिशा देने की जरूरत है तभी बेहतर समाज होगा,यह जिम्मेदारी हम सभी की है।
उन्होंने कहा कि मैं इनका उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
कार्यक्रम का संचालन श्रम अधीक्षक दरभंगा श्री राकेश रंजन द्वारा किया गया।
संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए दरभंगा के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की भी प्रशंसा की तथा जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन की काफी प्रशंसा की।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पाग,चादर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर संयुक्त निदेशक जन संपर्क और वर्तमान उप निदेशक जन-संपर्क पदाधिकारी को सम्मानित किया।
अपर समाहर्त्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन,सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ.रश्मि वर्मा एवं ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा की उनकी कार्यशैली और सरलता के साथ अपने दायित्व का स-समय पालन करने वाले पदाधिकारी हैं।
इस अवसर पर पत्रकार गण ने भी उनकी कार्यशैली की प्रशंसा किया।
इस अवसर पर वर्तमान उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद को पाग,चादर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर तथा माला पहना कर संयुक्त निदेशक जन-संपर्क को भाव-भीनी विदाई दी।

Related posts

गाजीपुर:पूर्व थलसेना अधिकारी भरतनाथ तिवारी के निधन पर सर्वदलीय शोक श्रद्धांजलि सभा में की गई काव्यांजलि अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:A3 इंटरनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी’ का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

पिछले 9 सालों में 2000 से अधिक अप्रचलित नियम-कानून समाप्‍त किए गए : केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:आगामी विधानसभा चुनाव को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

पटना:सड़क परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर के साथ परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment