करनाल/ हरियाणा 20 अक्टूबर।हाल ही में चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये नगद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र और नौकरी का ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की खान-पान संस्कृति के अनुरूप इन विजेता खिलाड़ियों को एक-एक देसी घी का टीन (पीपा) भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और भविष्य में खेल प्रतियोगिताओं में जीत की कामना की।
