RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न!शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारा के साथ मोहर्रम पर्व मनाएं।

चतरा/झारखंड 26 जुलाई।मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता मेंं की गई।बैैठक में समन्वय समिति के सदस्ययों, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। शांति समिति की बैठक में उपायुक्त, एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

भड़काऊ भाषण, गीत, आपत्तिजनक तथ्यों को फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी चीजों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने हेतु सभी समुदायों के लोगों से आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना रखते हुए मनाने की अपील की गई।

उपायुक्त अबु इमरान ने लॉ एंड ऑर्डर की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर किन्ही को यह जानकारी प्राप्त होती है की किन्ही के द्वारा सामाजिक समरसता बिगारने या आपत्ति जनक पोस्ट/भड़काऊ पोस्ट किया जा रहा है तो इसकी जानकारी अविलंब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दें।और आगे कहा पूर्व की भांति इस वर्ष भी आप सभी आम नागरिक शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएंगे। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जुलूस आयोजकों से समन्वय स्थापित कर लें कि जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाली जाएगी। और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने स्तर से रूट का भी जांच कर लें। पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा एवं नगर परिषद चतरा को जिले में पेय जल की समुचित व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया।

निर्गत सरकारी गाइडलाइंस के तहत पर्व को मनाने की बात कहते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए साथ हैं। उन्होंने विशेषकर इस बात का ध्यान रखने को दोनों समुदायों से कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व भीड़ व मौके का फायदा उठाकर कोई गलत कृत्य नहीं कर पाए। प्रशासन अपना दायित्व निभाएगी। पर्व मनाने वाले आमजनों से भी लॉ एन्ड आर्डर का सम्मान करने एवं ध्यान में रखते हुए मनाने की बात कही गई।

पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति में आए लोगों को आश्वस्त किया की संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की जाएगी।प्रशासन विधि व्यवस्था की समस्या से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार और तत्पर है।असामाजिक तत्वों और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नही जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी और अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न एहतियातों को लेकर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी तरह के भड़काऊ भाषण व गीत को ना बजाएं, जिससे कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो। लोगों को किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहने को कहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का,अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा, जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारीगण, जिले के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के थाना प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी, चतरा जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि, समन्वय समिति के सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थें।

Related posts

भोपाल:नक्सल उन्मूलन के बाद बालाघाट जिले में तेज करें विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामगढ़;झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त के अध्यक्षता में हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:40 वर्षो से विरान पड़े शिव मंदिर में की गई पूजा अर्चना! महा शिवरात्रि पर तीन दिवसीय भागवत कथा का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर जिले के उदवंतनगर में 32 एकड़ क्षेत्र में होगा इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का निर्माण : मुख्यमंत्री

rktvnews

भारत-अमेरिका भुगतान सुरक्षा व्यवस्था ई-बस संचालन को प्रोत्साहित करेगा, भारत में एक विनिर्माण केंद्र स्थापित करेगा:भूपेंद्र यादव

rktvnews

Leave a Comment