RK TV News
खबरें
Breaking Newsज्योतिष

चंद्रग्रहण:28-29 अक्टूबर को होगा आंशिक चंद्र ग्रहण।

नई दिल्ली/20 अक्टूबर।28-29 अक्टूबर, 2023 (6-7 कार्तिक, शक संवत 1945) को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित होगा। हालांकि चंद्रमा 28 अक्टूबर की आधी रात को उपछाया में प्रवेश करेगा, ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटे में शुरू होगी। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा ।
ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा।
इस ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर को भा. मा. स. के अनुसार 01 बजकर 05 मिनट पर प्रारम्भ होकर भा. मा. स. 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।
ग्रहण की अवधि 1 घंटा 19 मिनट बहुत कम परिमाण 0.126 के साथ होगी।
भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को था और यह पूर्ण ग्रहण था।
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं । पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

Related posts

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बड़हरा भाजपा ने मनाया जश्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जमशेदपुर के जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह को सम्बोधित किया।

rktvnews

बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने सोन नदी में डूबकर मरने वाले बच्चों की घटना पर दुःख जाहिर किया और दुखद बताया ।

rktvnews

क्यामुद्दीन अंसारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी,राष्ट्रीय स्वछता अभियान के तहत आरा शहर के सड़कों पर पसरी है गंदगी!प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को विफल कर रहे भाजपाई महापौर: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

गया: नये जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

गिरीडीह:दुर्गा पूजा (नवरात्रि पर्व) के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क व तैयार।

rktvnews

Leave a Comment