RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ:जिले में 22 संवेदनशील मतदान बूथ, सभी मतदान केंद्रों पर हो भयमुक्त मतदान: रूक्मणि रियार

हनुमानगढ़/राजस्थान 19 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हनुमानगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने गुरुवार को हनुमानगढ़ और पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य मतदान केंद्रों पर आम मतदाता से भयमुक्त होकर मतदान करवाना है। निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद व आसपास रहने वाले नागरिकों से बातचीत भी की। मतदान केन्द्र के आसपास की रिहायश, अप्रोच रोड, पैरामीटर बाउंड्री आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर सभी संवेदनशील केंद्रों पर बीएसएफ ने फ्लैग मार्च भी किया ।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा, जिसमे आधारभूत सुविधाएं, होम वोटिंग के लिए चयन किए गए मतदाता, वेबकास्टिंग, पीडब्ल्यूडी से शत प्रतिशत मतदान इत्यादि के बारे में बीएलओ से जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने बूथ से 200 मीटर दूरी मेनेंटे करने तथा शुक्रवार तक शत प्रतिशत लाइसेंसी हथियारों को जमा करवाने के निर्देश दिए । संवेदनशील बूथ क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को पाबंद करने के निर्देश दिए गए।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार ने बताया कि जिले में कुल 22 बूथ संवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए हैं। ऐसे क्षेत्र जहां मतदाताओं पर किसी प्रकार का दबाव या प्रभाव बनाए जाने की आशंका है, उस क्षेत्र में फ्लैग मार्च व जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की ओर से संयुक्त निरीक्षण किया गया है। गुरुवार को हनुमानगढ़ और पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। पुलिस बल के साथ-साथ अधिकाधिक जनसहभागिता हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। लोगों की सीएलजी की बूथ लेवल की कमेटियां तैयार की हैं। लोगों से सी-विजिल एप का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की जा रही है। अगर कहीं भी लगता है कि आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है या चुनाव प्रक्रिया में किसी भी वस्तु का गलत उपयोग हो रहा है तो तत्काल सी विजिल से सूचना दें, ताकि उस पर प्रभावी कार्यवाही हो सके।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान आईएएस प्रोबेशनर प्रीतम जाखड़, हनुमानगढ़ एसडीएम दिव्या, पीलीबंगा एसडीएम संजना जोशी, सीओ अरविंद सहित थानाधिकारी, पुलिस कार्मिक और बीएसएफ के जवान उपस्थित रहें।

इन संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

इस अवसर पर उन्होंने हनुमानगढ़ विधानसभा के टाऊन स्थित बरकत कॉलोनी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बूथ नंबर 135, मुखर्जी कॉलोनी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बूथ नंबर 140, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जोडकिया बूथ नंबर 37, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोडकिया बूथ नंबर 39, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलीपाल बूथ नंबर 14, पीलीबंगा विधानसभा स्थित गोलूवाला सिहांगान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 33 एसएलडबल्यू बूथ नंबर 8, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखासर बूथ नंबर 59, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाइयाँ बूथ नंबर 242 का संयुक्त निरीक्षण किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:अब पीडीएस दुकानों से मिलेगा कुकिंग कोयला।

rktvnews

सासाराम सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिवेस कुमार के साथ वरीय अधिवक्ता एस डी संजय,भभुआ सिविल कोर्ट में चला जनसंपर्क।

rktvnews

अब आसान नहीं तमंचे पे डिस्को।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव का दूसरे दिन के कार्यक्रम को आयुक्त व डी.एम. ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

22 फरवरी से नए प्रारूप में होगा गार्ड ऑफ चेंज समारोह।

rktvnews

उज्जैन:प्रमुख सचिव पी.नरहरि ने जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment