RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियार एवं गोली के साथ तीन को किया गिरफ्तार!घटना को देने वाले थे अंजाम।

बरामद हथियार व मोबाइल के साथ भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जुलाई। भोजपुर पुलिस ने घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे तीन अपराधियों को दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तीन मोबाइल और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी अपराध करने की योजना बना कर घूम रहे हैं। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में गङहनी थानाध्यक्ष एवं सशस्त्र बलों की गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गङहनी थाना क्षेत्र के धमनिया पुल के पास वाहन चेकिंग कर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने उनके पास से दो देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने गङहनी थाना में 24 जुलाई 2023 को कांड संख्या 115/23 दर्ज किया है। पुलिस ने तीन अपराध कर्मियों के पास से बरामद एक मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल, एक जिंदा कारतूस और दो देशी कट्टा को जप्त कर लिया है।

Related posts

राहुल मामले में प्रियंका बनी इंदिरा कहा देशविरोधियो के आगे झुकेंगे नही।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने बाल संरक्षण के मुद्दों पर जिला बाल कल्याण और संरक्षण समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रोजेक्ट अलंकार” योजनान्तर्ग 1487 लाख का स्टीमेट शासकीय विद्यालयों के लिये जिलाधिकारी ने किया पास!पुराने 18 शासकीय विद्यालयो का होगा कायाकल्प।

rktvnews

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक हुआ समापन।

rktvnews

भोपाल:वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेन्टर

rktvnews

Leave a Comment