कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

कन्ट्रोल रूम के माध्यम से बूथों पर होने वाली गतिविधियों पर रखी जा रही है पैनी नजर…
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)23 फरवरी।नगरपालिका आम चुनाव,2026 हेतु समाहरणालय परिसर में बनायें गए कंट्रोल रूम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा अहले सुबह उपस्थित होकर सभी गतिविधियों पर नजर रखें है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के सफल संचालन में कंट्रोल रूम का अहम योगदान रहता है। ऐसे में आप सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। साथ हीं ससमय सभी रिपोर्ट संग्रह करते हुए सम्मिट करते रहे।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मतदान की स्थिति व बूथों पर होने वाले गतिविधियों से अवगत हुए। साथ ही उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों को पूरी तरह से एक्टिव रहने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार के असामाजिक तत्वों के अलावा विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के उल्लंघन संबंधी मामले दिखायी देते है तो उस पर अविलम्ब कार्रवाई की जा सके। आगे उन्होंने मतदान संबंधी डाटा कलेक्ट करने हेतु कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों के कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

