
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी का आज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन जगदीशपुर विधानसभा के नगर पंचायत टाउन हॉल जगदीशपुर में आयोजित किया गया।जिसमें जगदीशपुर विधानसभा के 36 पंचायत के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिद्धार्थ शंभू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष दुर्गा राज ,जिला प्रभारी राजेश सिंह,मिथलेश कुशवाहा सब प्रभारी दक्षिण प्रांत, प्रहलाद राय प्रदेश कर समिति एवं सुष्मिता कुशवाहा और सूचकांक पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यशाला को मुख्य अतिथि शंभू सिद्धार्थ ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की रण को जीतने के लिए उनकी सेनापति और सैनिकों की लड़ाई की कला की जानकारी होनी चाहिए और भारतीय जनता पार्टी के जो कार्यकर्ता है वह पूरी तरह से राजनीतिक लड़ाई जीतने के माहिर हैं।
जगदीशपुर में सभी जगह बूथ कमेटी बन चुका है इसलिए हम लोग चुनाव में जगदीशपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी को जीत दिला कर ही रहेंगे वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जो मतदाताओं के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है।
उसमें आप तमाम सभी कार्यकर्ता बढ़चर कर के हिस्सा ले और अपना वोटर कोई भी छूटे नहीं इसका ख्याल रखें और किसी कारण से जो छूट गए हैं 1 अगस्त से जुड़ने वाले नए वोटरों में नाम जुड़वाने का काम करें और सभी बूथों पर पांच की टोली बनाकर बूथ को और मजबूत बनाया जाए और बूथ जीतों चुनाव जीतो का नारा पर आप लोग कम करें।
वही दुर्गा राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला में उपस्थित बहुसंख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर मुझे लग रहा है कि जगदीशपुर विधानसभा भी अब बहुत मजबूत विधानसभा हो गया है। यहां भी इंडिया प्रत्याशी की जीत होगी।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा और संतोष पाठक ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को गांव गांव तक पहुंचाने में यहां के कार्यकर्ता काफी ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं।
इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है और आज की उपस्थिति देखकर मुझे लग रहा है कि जगदीशपुर विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी की पक्की जीत होगी।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक मनजीत चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सुशुमलता कुशवाहा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा, संतोष केसरी मंडल अध्यक्ष , चंदन सिंह मंडल अध्यक्ष नयका टोला, वीरेश कुमार मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जगदीशपुर ,सुरेंद्र कुमार शाह मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत जगदीशपुर, हितेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष हरीगांव बाजार,
चंद्रभूषण ठाकुर मंडल अध्यक्ष जितौरा, राकेश कुमार यादव ,संध्या सिंह ,अर्जुन प्रसाद ,अमर चौबे, नागेंद्र केसरी ,उमाशंकर मिश्र,जलत शर्मा ,कुंदन सिंह, पप्पू शाह, मुरारी कुशवाहा ,पहलाद राय और इसीके साथ आज कार्यकर्ता कार्यशाला में जदयू छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले जगदीशपुर के तीन लोग गुरु शरण सिंह( मौराही), रामबचन सिंह सरपंच देवपुर पंचायत और डॉक्टर सुशील कुमार सिंह देवपुर समाजसेवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
