RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा:नरहट प्रखंड के पंचायत भवन बभनौर एवं हिसुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय बजरा में जन संवाद।

नवादा/बिहार 18 अक्टूबर।प्रभारी जिलाधिकारी उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में आज नरहट प्रखंड के पंचायत भवन बभनौर एवं हिसुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय बजरा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा जन समूह को दिया गया। अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया जो अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। आम जनता से अपील किया गया कि जागरूक होकर वांछित योजनाओं का लाभ अवश्य उठायें। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचाने का जिला प्रशासन का सराहनीय प्रयास है।
जन संवाद के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों में जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा दी गयी। स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने मंच संचालन करते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दिया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार में अद्भूत मिसाल पेश किया है। बिहार सरकार के आरक्षण नीति के माध्यम से आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। जन संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति पुरूषों से अधिक देखी गयी। जन संवाद में विभिन्न विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाये गए जिसपर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखी गयी। कार्यक्रम में जीविका दीदीयों के द्वारा भी आम लोगों को संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक उन्नति के अनुभव को लोगों के बीच साझा किया।
जन संवाद में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उत्कृष्ठ कलाकारों के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया।
जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारी, , कल्याण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सहकारिता, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा जीविका महिला हेल्पलाइन सहकारिता कौशल विकास केंद्र आदि के द्वारा संचालित सरकार की विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने कहा कि आज जन संवाद में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, जो आपको कल्याणकारी और विकासवादी योजनाओं के बारे में जानकारी शेयर करेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं को सफल संचालन के लिए आपका सुझाव भी लिया जायेगा। व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा आवेदन दिया गया जिसपर जाॅच करते हुए शीघ्र कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना और सड़क दुर्घटना के बाद लाभ प्राप्त करने के बारे में जानकारी दिया।
पंचायत राज पदाधिकारी राजीव कुमार ने सोलर लाईट आदि के बारे में बताया। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि 112 नम्बर डायल कर पुलिस से शीघ्र सहायता प्राप्त की जा सकती है। 112 नम्बर के क्रियान्वयन में नवादा जिला बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी थानों से एफआईआर की काॅपी निःशुल्क दी जा रही है। शनिवार को जमीनी विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को बैठाकर किया जा रहा है। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में भी समस्याओं का समाधान किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा किया गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार ने एससी/एसटी, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री अत्यन्त पिछड़ा वर्ग मेघावृति योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेघावृति योजना, जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास योजना, छात्रावास में खाद्यान आपूर्ति योजना, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री सिविल प्रोत्साहन योजना के बारे में अवगत कराया।
आज जन संवाद कार्यक्रम में अखिलेष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, राजीव कुमार निदेषक डीआरडीए, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, जिला स्तरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अचंलाधिकारी, सीडीपीओ, राजस्व पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

महेंद्रगढ़:जिला के नए कलेक्टर रेट पर 25 तक कर सकते हैं दावे व आपत्तियां!डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

rktvnews

भारतीय श्रम बाजार के हालात पिछले 6 वर्षों में काफी बेहतर हो गए हैं, बेरोजगारी दर वर्ष 2022-23 में घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई।

rktvnews

आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए एनडीएमए और बीएसडीएमए मिलकर करेंगे कार्य।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रहा इन्दौर का महिला मैकेनिक गैरेज।

rktvnews

राजस्थान:प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबसे अधिक पानी वाला राज्य होगा राजस्थान: सी आर पाटिल

rktvnews

आईएनएएस के दिवाकर जयंत ने नौसेना आयुध के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment