RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व विद्युत प्रथम के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण! अनुपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश।

बागपत/उत्तर प्रदेश 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज बड़ौत शहर का भ्रमण किया जिसमें उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड बड़ौत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ,एसडीओ मुकेश कुमार, अमित कुमार ,खंडीय लिपिक प्रमोद कुमार,जेई वीरपाल सिंह, मनोज कुमार अनुपस्थित मिले जिन्होंने उपस्थिति पंजिका में अपने पूर्व में भी हस्ताक्षर भी नहीं कर रखे थे ।
अधिकारी बिना भ्रमण पंजिका में विवरण दर्ज करे हुए कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रह सकते इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए जिलाधिकारी को मौके पर भ्रमण पंजीका भी कार्यालय में प्राप्त नही हुई, कार्यालय की अत्यंत चिंता जनक स्थिति को देखकर समस्त अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा जब तक इनका स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक प्राप्त नहीं होगा तब तक इनका वेतन आहरित नहीं किया जाएगा । जिलाधिकारी कहा सरकारी कोष से जो भी वेतन ले रहा है उसे अपने हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में अवश्य करने होंगे।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम कार्यालय बड़ौत का निरीक्षण किया जिसमें अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम अपने कार्यालय में नहीं पाए गए और भ्रमण पंजिका में भी उनका आवागमन दर्ज नहीं था जबकि कार्यालय स्टाफ द्वारा बताया कि मेरठ मीटिंग में गए हैं। जबकि कार्यालय में कार्तिक भारद्वाज कंप्यूटर ऑपरेटर, हर्षित कंप्यूटर ऑपरेटर , प्रमोद कुमार सहायक के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं थे अंकित कुमार, अतुल कुमार कार्यकारी सहायक मुकेश कुमार सुमन कार्यकारी सहायक आदि अनुपस्थित पाए गए जिनका जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि प्रातः 10 से 12 प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होकर जन सामान्य की समस्या सुनी और प्राप्त प्रार्थना पत्रो का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें अगर आपात स्थिति में अधिकारी को कार्यालय से बाहर किसी शासकीय के कार्य से जाना है तो वह भ्रमण पंजिका में अपने कार्य का विवरण डालकर ही कार्यालय छोड़ें।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बालवीर विद्या मंदिर बड़ौत का निरीक्षण किया जिसमें कुल 44 बच्चे पंजीकृत हैं जिसमें से 34 बच्चे आज उपस्थित पाए गए उन्होंने मिड डे मील के रोस्टर के अनुसार बने खाने दाल चावल की गुणवत्ता चेक की जिलाधिकारी ने बच्चों से अध्ययन कार्य के संबंध में जानकारी ली बच्चों से टेबल, एबीसीडी अक्षर ज्ञान के संबंध में भी जानकारी ली जिसमें बच्चों ने जिलाधिकारी को सरलता से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री का कोटा दौरा- मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भूमि का किया निरीक्षण राज्य सरकार एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध हमने निःशुल्क जमीन दी, अब केंद्र बढ़ाए कदमः मुख्यमंत्री – कोटा से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष को करने चाहिए प्रयास – केंद्र सरकार के मना करने पर राजस्थान सरकार कराएगी विकास

rktvnews

नवीनीकृत ऊर्जा और राष्ट्रव्यापी भागीदारी के साथ विधि कार्य विभाग का विशेष अभियान 5.0

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

जबलपुर:जदयू की मांग को गोंडवाना गण पार्टी का समर्थन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: कृषि विज्ञान केंद्र में 11वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:विनयपुर के आदेश बंसल ग्राम प्रधान के कारागार में होने पर, जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सदस्यों में सबसे वरिष्ठ एवं शिक्षित लोकेन्द्र पुत्र हरिकिशन को विनयपुर का कार्यवाहक ग्राम प्रधान नियुक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment