RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से नमामि गंगे अभियान में सहभागिता का किया आव्हान।

05 जून “पर्यावरण दिवस” से 16 जून “गंगा दशहरा” तक चलेगा अभियान।

RKTVNEWS/ भोपाल (मध्यप्रदेश)02 जून।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण व संवर्धन के संबंध में जागरूकता के लिए 5 जून “पर्यावरण दिवस” से 16 जून “गंगा दशहरा” तक चलने वाले ‘नमामि गंगे अभियान’ में प्रदेशवासियों से सक्रिय रूप से भाग लेने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है, यही जीवन का आधार है, अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जनभागीदारी से नदी, तालाब, कुंए, बावड़ी की साफ-सफाई कर, जनसामान्य में जल के प्रति चेतना बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली जल चेतना संबंधित गतिविधियों का हिस्सा बनें और जल पर केन्द्रित पर्वो से जुड़कर इनके पीछे छुपे रहस्यों को भी समझें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों से यह अपील की।

Related posts

राजस्थान:रास्ता खोलो अभियान के तहत जिला प्रशासन ने 50 दिन में खुलवाए 400 रास्ते।

rktvnews

भोजपुर जिलाप्रशासन की अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अवैध खनन करते 6 पोकलेनो को किया जब्त।

rktvnews

मैं वास्‍तविक सीमाओं में नहीं केवल मानवता में विश्वास करता हूं: बांग्‍ला फिल्म ‘फ़रेश्तेह’ के निदेशक मोर्तेज़ा अताशज़मज़म

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष ने नरबदिया में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया – श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की – श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने चातुर्मास के लिए भेंट किए 51 लाख

rktvnews

भोजपुर : मजदूरों को ले जा रही पिक अप पलटी, डेढ दर्जन जख्मी चार की मौत।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को विद्यालयों को गोद लेने के दिए निर्देश,कहा आदर्श विद्यालय के रूप में करें विकसित।

rktvnews

Leave a Comment