जयपुर/ राजस्थान 20 अगस्त। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्व राजीव गांधी को नमन कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को नमन करते उन्होंने कहा की मतदान देने की उम्र 18 वर्ष करना हो या फिर गांवों हेतु पंचायती राज, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी ने लोकतंत्र को मजबूती देने के ऐतिहासिक कार्य किए।
सूचना क्रांति के प्रवर्तक इस महान पुरोधा को उनकी जयंती ‘सद्भावना दिवस’ पर सादर नमन।
