RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:चक्की प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

बक्सर/ बिहार 17 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में चक्की प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीण जनता को विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के द्वारा अपना विचारों/अनुभव को जिला पदाधिकारी के समक्ष साझा किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर उठाए गए मुद्दों पर संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र दिया गया। जिनके नाम निम्नवत है:- दीदी अधिकार केंद्र अंतर्गत सुशीला देवी को 05 लाख का चेक, बकरी शेड के निर्माण मनरेगा अंतर्गत लैलून खातून को डमी चाबी, श्रमिक निबंध कार्ड अंतर्गत वीरेंद्र नोनिया, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत सीता देवी, रामरूप यादव, कमंडल करहा, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत पूनम देवी को 2000 का चेक, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत केशी देवी को 5000 का चेक एवं कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
चक्की प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर कुल 23 आवेदन/सुझाव प्राप्त हुए। जिसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया है।
जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ आम जनों को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही थी।

Related posts

पटना:बहुत बोलता है मेरे घर का हीरामन, भिश्ती की सुनकर…..!लखनऊ के वरिष्ठ कवि डा शैलेश पण्डित का हुआ एकल काव्य-पाठ, किए गए सम्मानित ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मैजिक व बाइक की टक्कर मे माँ-बेटा की मौत।

rktvnews

बिहार:पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनी।

rktvnews

चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय में राष्ट्रीय धरोहर- अमूल्य तिरंगा।

rktvnews

पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2024 तक खुले।

rktvnews

दरभंगा:बेनीपुर प्रखण्ड के बी.पी.आई.यू कार्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment