RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:डुमरी पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

बक्सर/ बिहार 17 अक्टूबर। सिमरी प्रखंड के डुमरी पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी विभाग के पदाधिकारी के द्वारा अपने विभाग के योजनाओं के बारे में उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
जन संवाद कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा गृह विभाग से संबंधित नागरिकों के अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहां उपस्थित ग्रामीण जनता को एससी/एसटी एक्ट, घरेलू हिंसा आदि कानूनी विषयों के बारे में बताया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न लाभुकों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र दिया गया। जिनके नाम इस प्रकार से हैं:- जीविका अंतर्गत गीता देवी एवं आशा देवी, मुख्यमंत्री परिवहन योजना अंतर्गत अस्तूरना देवी, सियाराम राम, ट्राई साइकिल योजना अंतर्गत मिंटू यादव।
जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता के द्वारा अपनी समस्याओं के संदर्भ में लगाए गए विभिन्न स्टालों पर विभिन्न विभागों से कुल 44 आवेदन पत्र दिया गया। जिसे संकलित कर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।
जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं पर अपने-अपने सुझाव को साझा किया।
जन संवाद कार्यक्रम में सम्मानित जन प्रतिनिधिगण, ग्रामीण जनता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

“पेटेंट से उत्पाद तक: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी में बौद्धिक संपदा व्यावसायीकरण को गति देना” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आईपी कैटलिस्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ।

rktvnews

पुलिस ने किया 311 पीस फ्रूटीनुमा शराब, दो खोखा व बाइक बरामद ।

rktvnews

रायपुर : मिर्च की बम्पर पैदावार से अमलू के आय में हुई बढ़ोत्तरी।

rktvnews

भागलपुर:पीरपैंती विधायक, ई0 ललन कुमार को मिली जान से मारने की धमकी ,मामला दर्ज।

rktvnews

ग्वालियर:हर चुनावी गतिविधि पर निर्वाचन आयोग की नज़र,प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने किया मतदान केन्द्रों व एसएसटी नाकों का निरीक्षण।

rktvnews

केंन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में व्याप्तह चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 894 किलोमीटर बढ़ेगा।

rktvnews

Leave a Comment