RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक

जहां कम मतदान प्रतिशत रहा उन बूथ क्षेत्रों की समीक्षा माइक्रो लेवल पर करना जरूरी।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की अभी से नियोजित तैयारी में लग जायें पदाधिकारी : सीईओ

मतदान कर्मियों एवं चुनाव कार्य से जुड़े वाहन मालिकों का भुगतान नियमानुसार ससमय सुनिश्चित करें।

चुनाव कार्य के दौरान बीमार/ घायल हुये कर्मियों के कैशलेस उपचार का निर्देश

राँची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 07 जून।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को मुख्यालय अवस्थित अपने सभागार में सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बीते लोकसभा निर्वाचन के दौरान रह गई किन्हीं भी अप्रत्याशित कमियों का आकलन कर उन्हें सुधारने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु विमर्श के उद्देश्य से उक्त बैठक आहूत की गयी थी। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकसभा निर्वाचन निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कर्मियों ने अपनी महती भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी प्रारंभ कर दें। इस बाबत लोकसभा चुनाव के दौरान बने बूथ अवेयरनेस समूहों और ईएलसी समूहों को सक्रिय करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी भवनों आदि पर दीवार लेखन कर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर का नाम एवं नंबर अंकित करायें, ताकि कोई भी मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से सुगमता से संपर्क कर सकें।
उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में मतदाता सूची के प्रकाशन का कट ऑफ डेट 1 अक्टूबर रखा जा रहा है। इस तिथि के पूर्व घर-घर जाकर मतदाताओं का पुनरीक्षण कर लें। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से मिलान करते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ जो मतदाता शिफ्ट कर चुकें हैं अथवा जिनकी मृत्यु हो गयी है, उनका नाम सूची में अद्यतन करें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पदाधिकारी 80 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदान केंद्रों का स्वयं भौतिक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के पूर्व मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधा का सोशल आडिट टीम के द्वारा सर्वे कराया गया एवं मतदान के तीन दिन पूर्व पुनः उसका सर्वे कराया गया था। उन्होंने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शतप्रतिशत मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित करायें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि मतदान कर्मियों एवं मतदान कार्य में लगे वाहनों के मालिकों को नियमानुसार ससमय भुगतान सुनिश्चित करें। साथ हीं मतदान कार्य मे लगे कर्मी यदि आकस्मिक रूप से अस्वस्थ हुए थे, तो उनका कैशलेस उपचार कराएं। साथ ही मतदान कार्य से जुड़े जिस भी कर्मी के जान-माल के नुकसान की स्थिति में परिजनों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए अनुग्रह अनुदान देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ओसडी गीता चौबे, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं बैठक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी जुड़े हुये थे।

Related posts

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षिका संध्या सिन्हा का भावभीनी विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने हरित हाइड्रोजन अनुसंधान और क्षमता निर्माण में भारत-नीदरलैंड सहयोग सुदृढ किया।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनज़र लाइसेंस प्रदत सभी अस्त्र-शस्त्रों को जमा करने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment