RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तराखण्ड के छोलिया और झौड़ा लोक नृतकों की ढोल दमाऊँ लोक वाद्यों के साथ प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में मिला स्थान।

देहरादून/ उत्तराखंड 16 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्टूबर को देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उत्तराखण्ड के छोलिया और झौड़ा लोक नृतकों की ढोल दमाऊँ लोक वाद्यों के साथ प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान प्राप्त हुआ है। यह जानकारी निदेशक संस्कृति विभाग ने दी। उन्होंने बताया कि सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में समुद्र तल से 5338 फीट (1627) मीटर की आश्चर्यजनक ऊँचाई पर एक अनोखा और ऐतिहासिक कार्यक्रम संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के इतिहास में यह पहला कार्यक्रम था जिसमें जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती अंचलों से छोलिया एवं झौड़ा नृत्यक दल के लगभग 3000 लोक कलाकारों द्वारा अपनी पारम्परिक वेश-भूषा एवं लोक गीतों के माध्यम से विश्व का ध्यान उत्तराखण्ड की ओर आकर्षित किया गया।

Related posts

गढ़वा में JSLPS योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

नारनौल:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़,दिल्ली में चार आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

उपराष्ट्रपति का एक दिवसीय राजस्थान दौरा, श्री धन्ना भगत की जन्मस्थली के किए दर्शन।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: भुवन पांडेय

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोपाल:सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क कराये जाने का निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment