
RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तात्सुओ यसुनागा के नेतृत्व में जापान के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह भारत में उनकी विस्तार की योजनाओं और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्साहित हुए हैं।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“आज श्री तात्सुओ यसुनागा के नेतृत्व में जापान के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। मैं भारत में उनकी विस्तार की योजनाओं और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्साहित हूं। हम अपने विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदार जापान के साथ आर्थिक सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए तत्पर हैं।
