RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चितौड़गढ़:जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्र रहेंगे कैमरे की नजर में, 744 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब-कास्टिंग।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 16 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने सोमवार को लाइव वेब-कास्टिंग के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिले में लाइव वेब-कास्टिंग के लिए 744 महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों का चयन किया गया है। बैठक में अग्रवाल ने समस्त निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए विद्युत व्यवस्था व इंटरनेट की सुविधा सभी केंद्रों पर सुनिश्चित करे। वेब कास्टिंग को देखने के लिए जिला मुख्यालय एवं आरओ स्तर पर मोनिटोरींग टीम बनाई जाएगी। मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग के लिए पहले संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। मतदान से एक सप्ताह पहले वेब-कास्टर को प्रशिक्षण दिया जाएगा और चुनाव आयोग के राज्य मुख्यालय द्वारा दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
वेबकास्टिंग में पूरे मतदान केंद्र को लाइव किया जाएगा। वहाँ केमरे लगाकर उन्हे मुख्य निर्वाचन आयुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को जोड़ा जाएगा किसी भी विपरीत परिस्थिति को संभालने के लिए केमरो की मदद से तुरंत टीमों को संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के अधीन एक तकनीकी टीम में जिला सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अधिकारी भी होंगे।
विडिओ कान्फ्रेंस में समस्त उपखंड अधिकारी, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग राजेन्द्र सिंघल, उपनिदेशक प्रवीण जैन सहित समस्त तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:मनुष्य को देवत्व की ओर ले जाता है साहित्य-सृजन, पुस्तकें ज्ञान की कुंजी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप आपदा के लिए SOP निर्माण पर की अहम बैठक।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

rktvnews

बेहतर जल संवर्धन और प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश को देश में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नुआखाई पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment