RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप आपदा के लिए SOP निर्माण पर की अहम बैठक।

नवीन तकनीकों के समन्वय से भूकंप आपदा प्रबंधन SOP तैयार करने पर चर्चा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)19 सितंबर।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में गुरुवार को भूकंप आपदा में प्रतिक्रिया हेतु राज्य के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के निर्माण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत की अध्यक्षता में और सदस्य पी. एन. राय, कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र सिंह, और प्रकाश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से भूकंप आपदा के संदर्भ में सुझाव और विचार आमंत्रित किए गए। इसके साथ ही, NDRF द्वारा निर्मित SOP पर बिहार के संदर्भ में गहन चर्चा की गई। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार किए गए SOP ड्राफ्ट का उपाध्यक्ष ने अवलोकन किया और इस पर अपने सुझाव दिए। उन्होंने SOP निर्माण प्रक्रिया में नवीन तकनीकों के समन्वय पर बल दिया।
बैठक में यह चर्चा की गई कि आपदा के समय ड्रोन की भूमिका क्या हो सकती है, और एआई/मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग कैसे किया जा सकता है। साथ ही, बीएसडीआरएन ऐप के माध्यम से आपदा के दौरान जरूरी संसाधनों की मदद से जान-माल की क्षति को कम करने पर भी विचार किया गया।
सदस्य पी. एन. राय ने भूकंप आपदा की स्थिति में समुचित प्रतिक्रिया के लिए राज्य में SOP की आवश्यकता और औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि SOP के माध्यम से प्रत्येक विभाग और एजेंसी के दायित्व और संसाधन स्पष्ट किए जाने चाहिए।
बैठक में सभी हितधारक विभागों और संस्थाओं के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद, आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया, जिसमें हितधारक विभागों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया। इस समिति को SOP के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्राधिकरण के सलाहकार (तकनीकी) डॉ. बी. के. सहाय ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग, होम गार्ड और अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन, NDRF, SDRF, वन एवं पर्यावरण विभाग, नगर विकाश विभाग सहित अन्य हितधारक विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

महिलाओं की मदद के लिए दरभंगा के सात प्रखण्डों में बनेंगे जीविका दीदी अधिकार केन्द्र।

rktvnews

नवादा: जिले के पदाधिकारियों की आगामी त्योहारों को ले छुट्टियां रद्द।

rktvnews

आद्य शंकराचार्य जयंती पर रचनाकार अरूण दिव्यांश ने दी अपने शब्दों से श्रद्धांजलि।

rktvnews

गढ़वा:अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

वाहक और बीमार व्यक्ति को काउंसलिंग कार्ड तत्काल मिले – राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:छतरपुर में कोतवाली थाने पर पथराव करने वाले 150 उपद्रवियों पर एफआईआर, 20 गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment