RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) का पदभार संभाला।

नई दिल्ली/08 जनवरी।सतीश कुमार ने 05 जनवरी, 2024 को रेल मंत्रालय में रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक) का कार्यभार संभाल लिया है। वे भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं। श्री कुमार मार्च, 1988 में भारतीय रेलवे में शामिल हुए और उनके पास 34 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। एमटीआरएस, रेलवे बोर्ड में शामिल होने से पहले वे उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में महाप्रबंधक के रूप में काम कर चुके हैं।
इससे पहले, श्री कुमार ने विभिन्न पदों पर झांसी डिवीजन और बीएलडब्ल्यू (डीज़ल लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी), एनईआर, गोरखपुर, पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में काम किया था। उन्होंने 1996 में यूएनडीपी कार्यक्रम के तहत कुल गुणवत्ता प्रबंधन में प्रशिक्षण लिया था और वे अपने करियर में कई परियोजनाओं की देख-रेख कर चुके हैं।
उन्होंने अप्रैल, 2017 से अप्रैल, 2019 तक उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी काम किया था। डीआरएम, लखनऊ के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान बड़ी संख्या में बुनियादी ढांचे के काम पूरे किए गए थे।

Related posts

67वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 10 प्रतिभागी चयनित!चयनित प्रतिभागी आरा जिला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता में लेंगे भाग।

rktvnews

पटना:श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने किया बिहार कौशल मिशन द्वारा आयोजित मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन।

rktvnews

डॉ उमेश चंद्र सिन्हा ने दत्तक बच्चों को किया सहयोग।

rktvnews

दुमका: सदर प्रखंड में जनता दरबार सह जनसंवाद का आयोजन।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में शिरकत की।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment