RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सिवान: रघुनाथपुर रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के लिए शोक सभा।

सिवान/बिहार 12 अक्टूबर। जिले के ग्राम पुनक में बक्सर जिला के रघुनाथपुर रेलवे-स्टेशन पर हुए रेल दुर्घटना को लेकर समाजिक कार्यकर्ता राघवेन्द्र कुमार खरवार के नेतृत्व में सैकड़ो क्षेत्रीय ग्रामीण लोगो ने इस घटना की घोर निन्दा करते हुए दुर्घटना में मृत हुए लोगो की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा किया गया।
शोक सभा में सभी लोगो ने मौन व्यक्त करते हुए, श्रद्धांसुमन पुष्प अर्पित करते हुए , सभी मृत यात्रीयो को श्रद्धांजलि दी और सभी घायल यात्रीगण की जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की ईश्वर से प्रर्थना भी की।
शोक सभा में समाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी राघवेन्द्र कुमार खरवार ने कहा की यह रेल दुर्घटना बहुत ही दुःखद और बहुत ही निन्दनीय हैं।
यह घटना विभागीय रेल प्रशासन की लापरवाही हैं, रेल मंत्रालय भारत सरकार के सरकार की लचर व्यवस्था की देन है, की बार बार इतनी बड़ी बड़ी रेल दुर्घटना हो रही हैं।
खरवार ने भारत सरकार से माँग करते हुए भविष्य में ऐसी घटना न हो की तत्काल रोकने की व्यवस्था करें।
और भारत सरकार एवं राज्य सरकार मृत यात्रीयो को अधिक से अधिक सहयोग राशि मुआवजा के रूप में प्रदान करे, घायल यात्रीयो को भी अच्छे अस्पताल में ईलाज की अच्छी व्यवस्था कराए और उन सभी यात्रीगण को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करें ।
शोक सभा में रितेश कुमार, शत्रुघ्न सिंह, सुरेंद्र यादव, भास्कर ओझा, मनोज कुमार मौर्य, ढुलमुन पाठक, जयराम भगत, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।

Related posts

मध्यप्रदेश:सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, शासकीय सेवक, केंद्र एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष एवं सदस्य नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट!भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना एजेंट नियुक्त करने को लेकर जारी किए निर्देश।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने आयुष्मान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत की मौत मामले में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचे उनके बेलौटी गांव।

rktvnews

मोतिहारी:तलवारबाजी खिलाड़ी अभिषेक कुमार ने मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।

rktvnews

एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल, लखनऊ के कॉलेज छात्रों के बीच ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को ‘लिविंग रूम’ की बातचीत बना रही है।

rktvnews

दरभंगा:शिक्षा संवाद’’ में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक एवं अन्य नागरिकों ने लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment