RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट द्वारा श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 मार्च।भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट द्वारा श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन श्रीराम ओनरशिप ट्रस्ट (एसओटी) द्वारा क्रमशः एपीआरएन एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (एपीआरएन) और पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (पीईएल) द्वारा धारित श्रीराम इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (एसआईएचएल) की 9.44 प्रतिशत और 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण से संबंधित है। इस प्रकार, एससीपीएल और एसओटी द्वारा एसआईएचएल में हिस्सेदारी बढ़कर शत-प्रतिशत हो जाएगी।
एसआईएचएल एक अपंजीकृत कोर निवेश कंपनी है जिसकी स्टैंडअलोन परिसंपत्ति का आकार 3,976 करोड़ रुपये और 31 मार्च 2023 तक कारोबार 1,881 करोड़ रुपये का है। एसआईएचएल के पास विभिन्न कंपनियों में निवेश के अलावा अपना कोई व्यवसाय नहीं है। उसके द्वारा निवेश की जाने वाली कंपनियों में से अधिकांश एसआईएचएल की 100 शत-प्रतिशत सहायक कंपनियां हैं। एसओटी और एससीपीएल के पास पहले से ही एसआईएचएल की 70.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
श्रीराम समूह पीईएल और एपीआरएन से हिस्सेदारी हासिल करके एसआईएचएल और इसके वित्तीय सेवा के व्यवसाय में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। इन दोनों शेयरधारकों ने, अल्पांश शेयरधारक होने के नाते, बाहर निकलने के पक्ष में अपनी रुचि व्यक्त की। एसओटी ने, एसआईएचएल का मौजूदा शेयरधारक होने के नाते, उपरोक्त दो शेयरधारकों से हिस्सेदारी हासिल करने का प्रस्ताव किया।
इस संबंध में, सीसीआई का विस्तृत आदेश शीघ्र ही जारी किया जाएगा।

Related posts

कंस को चारों तरफ दिखते थे श्री कृष्णा : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

दरभंगा:हायाघाट के पंचायत सरकार भवन, आनन्दपुर सहोरा में ए.डी.एम. के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ आपदा राहत कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,अधिकारियों की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त: उपमुख्यमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड:नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

आयकर विभाग वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान के लिए ई-अभियान चलाएगा।

rktvnews

दरभंगा: श्रम विभाग के सघन जांच में बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment