RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:मां और प्रकृति दोनों जीवन के आधार : शिवराज सिंह

पर्यावरण की रक्षा के बिना आत्म निर्भर भारत का संकल्प अधूरा : बाबूलाल मरांडी

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 23 जून। आज प्रदेश भाजपा द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के रूप में मनाया।
अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री एवम भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर परिसर नामकुम में वृक्षारोपण किया।
उन्होंने कहा कि मां और प्रकृति दोनो जीवन के आधार हैं। दोनो के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण केलिए संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर कार्यकर्ता 23जून से 6जुलाई तक लाखों पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रकृति भी मां के समान है। कहा कि कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लें और समाज के हर व्यक्ति को इसके लिए प्रेरित भी करें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज दुनिया की प्राथमिकता है। दुनिया बढ़ती गर्मी से परेशान है।
उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्म निर्भर भारत भी बनाना है और पर्यावरण को भी स्वस्थ करना है।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक सांसद गण ने भी विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया।

Related posts

भोजपुर: राजद प्रदेश महासचिव ने की प्रेस वार्ता,राजद की आगामी चुनावी रणनीति पर की चर्चा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कुम्हारों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

एनएचएआई ने पुलों और अन्य संरचनाओं के डिजाइन एवं निर्माण की समीक्षा के लिए डिजाइन प्रभाग की स्थापना की।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पटेढ़ी बेलसर और अचंलाधिकारी राघोपुर पर लगाया 10000-10000/- का आर्थिक दंड।

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 71 विद्यालयों को किया गया बंद।

rktvnews

Leave a Comment