RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

बक्सर:रघुनाथपुर में ट्रेन दुर्घटना कहीं रेल पटरियों के रखरखाव की कमी के कारण तो नहीं?

रघुनाथपुर/बक्सर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अक्टूबर। नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर से बुधवार की रात में खुली। तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था। थोड़ी देर में ही रघुनाथपुर स्टेशन के पास पहुंचते ही जोरदार आवाज के साथ ट्रेन लङखडाने लगी। जब तक लोगों को बात समझ में आती तब तक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कई बोगियां बेपटरी हो गईं और कई उलट गईं। यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुर्घटनाग्रस्त नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस का ईंजन और बोगियां घसीटते हुए रघुनाथपुर स्टेशन के प्लैटफॉर्म तक पहुंच गईं। घटना की जानकारी मिलते ही रघुनाथपुर और आसपास के गांव ब्रह्मपुर, रहथुऑ, कांटे, कैथी आदि गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में लग गए।

स्थानीय निवासी अमरनाथ ओझा और मो मंजूर आलम

रघुनाथपुर के एक टेलर व्यवसायी मंजूर आलम रात 10 बजे रघुनाथपुर स्टेशन पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाने में लग गए। ब्रह्मपुर के अमरनाथ ओझा घटना की जानकारी मिलने के बाद लगभग 12 बजे रात में रघुनाथपुर स्टेशन पहुंचे और राहत कार्य में लग गए।

मो आलिम इकबाल और राजेश कुमार

राजेश कुमार, मो आलीम इकबाल, संतोष सिंह ओम फैशन मॉल के प्रोपराइटर द्वारा भी लोगों के बीच राहत कार्य किया गया। लोगों ने ट्रेन के यात्रियों को पानी, बिस्कुट, चाय आदि उपलब्ध कराया। घटनास्थल पर पहले ब्रह्मपुर पुलिस पहुंची। उसके बाद बक्सर डीएम अंशुल कुमार, भोजपुर डीएम राजकुमार, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार और बक्सर एसपी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आधी रात में ही एस डी आर एफ और पूर्व मध्य रेलवे की टीम घटनास्थल के लिए कूच कर गई। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा भी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई और सैकड़ो लोग जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय रघुनाथपुर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा हेतू आरा और पटना के अस्पतालों में भेजा गया। पदाधिकारियों, पुलिस बल और एम्बुलेंस का तांता लग गया। पुलिस बल ने ग्रामीणों को हटाकर राहत कार्य को अपने हाथों ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना की भयावहता को देखते हुए ऐसा लगता है कि इस दुर्घटना में काफी कैजुअल्टी हुई होगी। रेल पटरी भी टूटने की बात कही जा रही है। हालांकि इस दुर्घटना में रेल पटरियाॅ उखड़ गई हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा सबको ठीक किया जा रहा है। अहले सुबह ही एक विशेष ट्रेन द्वारा नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को आरा और पटना ले जाया गया। फिलवक्त इस ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 10 और घायलों की संख्या 200 के ऊपर पहुंच गई है। रघुनाथपुर स्टेशन के पास दुर्घटना होने से राहत कार्य में सुविधा मिल गई। रघुनाथपुर स्टेशन से रास्ता ब्रहमपुर होते हुए बक्सर-पटना फोरलेन को जोड़ता है। इससे घटनास्थल तक पहुंचने में काफी आसानी हुई और रात में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया।
टाटा मोटर्स के अवकाश प्राप्त कर्मचारी दानापुर के सत्यनारायण सिंह उन भाग्यशालियों में से हैं जो अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ उसी एसी बोगी बी-1 में सफर कर रहे थे जिसमें सर्वाधिक क्षति हुई है। वृद्ध दंपति कानपुर में एयरफोर्स में तैनात अपने पुत्र से मिलकर इसी ट्रेन से वापस आ रहे थे। वे ईश्वर के शुक्रगुजार हैं कि इस हादसे में वे बाल बाल बच गये।

Related posts

विश्व एड्स दिवस 2024

rktvnews

राजस्थान:संरक्षण क्षमता महोत्सव “सक्षम” 2025 आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : पिस्टल दिखाने वाले आरोपी का हुआ एनकाउंटर! चिकित्सा के दौरान हुई मौत।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने किया तीन अपहृतों को बरामद व तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:बहियारा गाँव में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नारनौल:आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment