RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:दानापुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग,दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जा रही थी गाड़ी।

आग पर काबू पाते दमकल कर्मियों संग मौके पर मौजूद वरीय पुलिस पदाधिकारी।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 27 मार्च। दानापुर से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली ट्रेन में भीषण आग लग गई। विदित हो की गाड़ी संख्या 01410 के एसी कोच में 26 और 27 मार्च की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक भोजपुर को सूचना प्राप्त होती है कि 01410 दानापुर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की एक एसी कोच में आग लग गई है और यह घटनास्थल गजराजगंज थाना अंतर्गत कारीसाथ रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा तीन–चार थाना अध्यक्ष और बल तथा पुलिस केंद्र से दो क्यूआरटी बल तथा फायर ब्रिगेड को तत्काल फोन करके घटनास्थल पर भेजा गया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ,एसडीएम सदर और चिकित्सा विभाग को भी सूचित कर दिया गया कि अगर कोई घायल है तो अन्य राहत कार्य में त्वरित रिस्पांस किया जाएगा।हालांकि घटनास्थल पर तत्काल थाना अध्यक्ष और सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के द्वारा पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि केवल एक एसी कोच में आग लगा था जिसको अलग कर दिया गया था और इसमें शायद होली पर्व के कारण कोई बुकिंग किसी पब्लिक के द्वारा नहीं किया गया था जिससे कि किसी भी प्रकार की जान–माल की क्षति या कोई घायल नहीं हुआ। घटनास्थल सुनसान जगह होने तथा वहां पर मार्ग से संपर्क नहीं होने के कारण काफी कठिनाई के बाद फायर ब्रिगेड को पुलिस के सहयोग से वहां पर पहुंचाया गया तथा काफी मशक्कत के बाद आग लगी कोच में आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक अनुसंधान में यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि ट्रेन के अंदर एसी बोगी में किसी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बताया गया की भोजपुर पुलिस लगातार रेलवे पुलिस और रेलवे विभाग के संपर्क में है, तथा प्राथमिक जांच में यही मामला सामने आया है की अंदरूनी शॉर्ट सर्किट से ही घटना घटित हुई है। घटना की और गहराई से जांच में भोजपुर पुलिस ,रेलवे पुलिस तथा रेलवे विभाग के साथ लगातार संपर्क में है। फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति अब सामान्य है तथा रेलवे का परिचालन आरंभ हो गया है।

Related posts

यूपी स्थानीय निकाय चुनाव – सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव होने तक वर्तमान महापौरो को पद पर बने रहने की अनुमति देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने की एसीएस के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग!जिला में ढांचागत व मानव संसाधन पर रहेगा विशेष फोकस : मोनिका गुप्ता

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 दिसंबर 24

rktvnews

गोपालगंज डीएम ने मतदान हेतु मतदाताओं से “भोजपुरी भाषा”में अपने संदेश के माध्यम से की अपील।

rktvnews

आरा शहर के चर्चित कपड़ा व्यवसायी व व्यवसायी संघ भोजपुर के जिलाध्यक्ष 76 वर्षीय विष्णु गोयंका जी का निधन!माले व व्यवासायी संघ भोजपुर ने शोक व्यक्त किया!

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment