RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक।

RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)10 अगस्त। जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
भू समाधान पोर्टल पर भूमि विवाद से संबंधित आवेदन की प्रविष्टि एवं निष्पादन की स्थिति का थानावर विस्तार से समीक्षा किया गया। सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक शनिवार को भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला परिवहन पदाधिकारी, बक्सर को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से समन्वय स्थापित करते हुए प्रमुख चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थान पर पुनः अतिक्रमण करने वाले पर प्राथमिक दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे।
अवैध शराब की जप्ती में अपेक्षित प्रगति प्राप्त नहीं होने के कारण अधीक्षक, मद्य निषेध एवं उत्पाद से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार खनन विभाग के द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों की जप्ती में अपेक्षित प्रगति प्राप्त नहीं होने के कारण खान निरीक्षक बक्सर एवं डुमरांव से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अवैध शराब के परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर सतत निगरानी रखने हेतु वीर कुंवर सिंह सेतु पुल चेक पोस्ट एवं टोल प्लाजा पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
समेकित वीर कुंवर सिंह सेतु पुल पर अब तक चेक पोस्ट का निर्माण नहीं किया गया है। इस संबंध में अपने कार्यों में अभिरुचि नहीं ले जाने के कारण कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
जेल पईन रोड निर्माण के दौरान आईटीआई की चहारदीवारी टूट गया था। बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी अभी तक मरम्मती कार्य नहीं कराया गया है। जिसके कारण आईटीआई की संपत्ति चोरी होने की संभावना बनी रहती है इस संबंध में पूर्व में भी कई बार निर्देश देने के बावजूद भी अभी तक चारदीवारी का निर्माण नहीं कराया गया है, जो खेदजनक है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बक्सर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
लोक सेवा केंद्र की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को ससमय आवेदन निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को ऑफलाइन के माध्यम से भी आवेदन लेने हेतु निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी आवेदक को ऑफलाइन आवेदन देने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो इस संबंध में समस्या के निराकरण हेतु लोक सेवा केंद्र के दृष्टिगोचर स्थलों पर पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी का नंबर अंकित कराने का निर्देश दिया गया।
नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पंजी 9 एवं पंजी 10 का मिलान करें। अपर समाहर्ता, बक्सर को निर्देशित किया गया की साप्ताहिक एवं पाक्षिक रूप से नीलाम पत्र के सभी लिपिक के कार्यों की समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

वाराणसी:सनातनी समाज द्वारा नागाओं, साध्वियों और अवधूतनियों संग लाली घाट पर अलौकिक होली।

rktvnews

थरुहट क्षेत्र का कराया जाएगा समग्र विकास : जिलाधिकारी।

rktvnews

सर्विस सेंटर का दौरा कर बोले ग्राहक संतुष्टि,उत्कृष्टता और सेवा विस्तार ताकत Toshiaki Nomura San

rktvnews

भोजपुरी फाउण्डेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।

rktvnews

बैंकरों ने जियो का मूल्यांकन 170 अरब डॉलर आंका,अगले वर्ष आ सकता है ब्लूमबर्ग।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment