RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कोईलवर पहुंचे जीविका मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा,विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 फरवरी।आज मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका बिहार हिमांशु शर्मा द्वारा बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान, कोईलवर (भोजपुर) परिसर अंतर्गत संचालित जीविका सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मानसिक अस्पताल परिसर, कोईलवर (भोजपुर) में जीविका द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया तथा उनके प्रभावी संचालन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान परिसर में सभी मरीजों के लिए भोजन उपलब्ध कराने वाली शक्ति दीदी की रसोई, पूरे अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के वस्त्रों की धुलाई का कार्य करने वाली जानकी हाउसकीपिंग एंड लॉन्ड्री, तथा दीदी की सिलाई घर का निरीक्षण किया गया।
ज्ञातव्य है कि दीदी की सिलाई घर के अंतर्गत संचालित जानकी जीविका महिला सिलाई प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संपूर्ण बिहार के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पोशाक की आपूर्ति की जा रही है। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जीविका की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं जीविका से जुड़ी दीदियों को कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं स्वच्छता मानकों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान डी०पी०एम० जीविका भोजपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली,वित्त विभाग ने किया खंडन,बताया अफवाह।

rktvnews

राजस्थान की स्कूलों में सूर्य नमस्कार के सामूहिक अभ्यास में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन में इंडिया ग्लोबल फोरम 2025 में भारत का रणनीतिक आर्थिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

rktvnews

देहरादून : RTI कानून भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और पारदर्शी शासन व्यवस्था की आधारशिला है: मुख्यमंत्री

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

दुमका:मुख्यसचिव अलका तिवारी ने शिक्षा विभाग की पत्रिका “सालूक” का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment