
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फरवरी।प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के कला प्रेक्षागृह में “इको क्लब फाॅर मिशन लाईफ ” के अंतर्गत चित्रांकन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। 30 चुनिंदा छात्राओं ने चित्र प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर चित्रों का अवलोकन करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा कि बाल चित्र में सहज अभिव्यक्ति होती है,जहां छात्र-छात्राओं में मौलिक खाका के रूपाकारों के प्रति सहज समझ साफ दिख जाता है। शिक्षिका रिंकल कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रति कुमारी ने सामूहिक रूप से अवलोकन किया। शिक्षक प्रमोद कुमार, सुकेश कुमार, मनोज कुमार, सुनित त्रिपाठी के साथ सुभांशू शर्मा ने ताया की अभिव्यक्ति का सबसे मौलिक विचार चित्रों में दिख जाता है।
चित्र प्रतियोगिता में प्रथम अंजली सिंह, द्वितीय सोनम कुमारी, तृतीय मुस्कान कुमारी रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रौशनी खातुन, द्वितीय किरण कुमारी, तृतीय रागिनी कुमारी ने हासिल किया। कार्यक्रम संयोजित चित्रकार रौशन राय ने किया था।
