RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : पटना में होने वाले कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी को ले भोजपुर राजद की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फरवरी।राष्ट्रीय जनता दल, बिहार प्रदेश द्वारा 17 फरवरी 2026 को पटना में आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह की सफलता हेतु भोजपुर जिला की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक बड़हरा में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी और संचालन जयराम राय ने किया।मुख्य अतिथि राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह, शैलेंद्र राम, प्रवक्ता आलोक रंजन, युवा नेता सोनू राय, भीम यादव, हरिफन यादव, सोहेल खान, मदन राय, धनजीत राय आदि रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन सामाजिक न्याय, सादगी और संघर्ष का प्रतीक है।
अशोक कुमार सिंह उर्फ राम बाबू सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राजनीति के केंद्र में लाने का कार्य किया।
आलोक रंजन ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा ही राजद की मूल आत्मा है।सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के मुद्दों को और मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं जिला से रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में दुर्गा पासवान, वीरेंद्र सम्राट, मिथलेश सिंह, संजय सिंह, प्रिंस ठाकुर, नंद जी राय, राम तपस्या राय, धर्मेंद्र यादव, जीशान अली, विजय यादव, सदानंद यादव, जय कुमार यादव, मुकेश ठाकुर, निर्मल यादव, रामजी राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने डुमरा परेड मैदान में किया झंडोतोलन!सभी के सहयोग से तमाम चुनौतीयो का सफलतापूर्वक सामना करते हुए सीतामढ़ी जिला सामाजिक सौहाद्र,शांतिपूर्ण वातावरण में प्रगति की राह पर सदैव अग्रसर रहेगा:सीतामढ़ी डीएम

rktvnews

सारण:नगर निगम छपरा में नाला निर्माण कार्य 25 अगस्त तक करें पूर्ण : डीएम

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

भोजपुर : केंद्रीय मंत्री का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

गिरीडीह:जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया स्वदेशी का संदेश,मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की।

rktvnews

Leave a Comment