RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गढवा:जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता 2023 का आयोजन।

गढवा/झारखंड 9 अक्टूबर।पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद और युवा कार्य विभाग की ओर से परियोजना उच्च विद्यालय बरगढ़ के मैदान में जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, प्रयोजन उच्च विद्यालय के प्राचार्य द्रोपती मिंज, अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिंस ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा आदिवासी एवं ग्रामीण स्तरीय खेल विकास योजना के तहत ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेलों को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है जिसके तहत गढ़वा जिला में पहली बार ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रमंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जहां उनका पलामू और लातेहार के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भार दौड़, सेकोर खेल का आयोजन किया गया। गुलेल प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम स्थान सूरज देव तिर्की, द्वितीय स्थान विलकिलख मिंज एवं तृतीय स्थान मुन्ना भूईहर ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नेहानिका तिर्की, द्वितीय स्थान प्रकृति बखला, तृतीय स्थान रूप बखला को मिला। गेड़ी दौड़ में प्रथम स्थान अमित टोप्पो द्वितीय स्थान सुकेश टोप्पो, तृतीय स्थान अंकुर इक्का ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अरुणा तिर्की, द्वितीय स्थान रंजीता लकड़ा, तृतीय वेश्या समद भार दौड़ में प्रथम स्थान अयूब बैक, द्वितीय स्थान दिलीप लकड़ा एवं तृतीय स्थान कार्लियुश बखला ने प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में रवि रोशन तिर्की, सुप्रिन केरकेटा, संदीप कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, मुकेश लकड़ा, दिलीप लकड़ा, कुश कुमार, ललन कुमार एवं अन्य की भूमिका रही।

Related posts

भोजपुर:गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर महुली गंगा घाट पर हुआ गंगा आरती।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

खेल जगत की गौरवशाली विरासत को श्रद्धांजलि देते हुए, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बॉम्बे जिमखाना की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन ईएसटीआईसी 2025 में प्रदर्शित क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप, तंत्रिका विज्ञान और पदार्थ अनुसंधान में मदद कर सकता है।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री जी, देश के युवाओं को सम्मानजनक रोजगार कब मिलेगा? : आइसा/आरवाईए

rktvnews

Leave a Comment