RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:प्रदेशवासियों को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राजस्व विभाग प्रतिबद्ध : राजस्व मंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )21 जून। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि राजस्व विभाग सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है जो आमजन से सीधा जुडाव रखता है। प्रदेशवासियों को त्वरित व पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा नवीन तकनीकों की सहायता से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन तकनीकों के बेहतर व त्रुटी रहित उपयोग के लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतर उन्हें राहत प्रदान करें।
श्री मीणा गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सीमाज्ञान और सीमानिर्धारण के कार्य सटीक रूप से करें जिससे किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय डीपीसी, संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, भूमि आवंटन व संपरिवर्तन, राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने आदि कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, ई-आरसीएमएस पोर्टल, आधार को लैंड रिकॉर्ड से जोड़ना, लैंड रिकॉर्ड के कंप्यूटराइजेशन, ई-गिरदावरी एप सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार तथा राजस्व मंडल, उपनिवेशन, भू-प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।

rktvnews

भारतीय औषधि नियंत्रक ने चोट के न्यूनतम निशान के साथ त्वचा के घावों का उपचार करने के लिए पहले स्वदेशी रूप से विकसित पशुओं से निकाले गए टिश्यू इंजीनियरिंग स्कैफोल्ड को मंजूरी दी।

rktvnews

दूरदर्शन पर आरा की शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडे के स्वरों ने जादू बिखेरा।

rktvnews

गया: डीएम ने आदर्श ग्राम बतसपुर पहुंच राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का किया बारीकी से निरीक्षण,ग्रामीणों से की वार्ता ली जानकारी।

rktvnews

दरभंगा:लीगल लिट्रेसी क्लब के सदस्य छात्र/छात्राओं के बीच “संविधान की महत्ता” विषय पर लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

पेशेवरों और कारीगरों के समूह की हनुमान घाट पर प्रार्थना।

rktvnews

Leave a Comment