बागपत/उत्तर प्रदेश 02 दिसंबर।आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1-1- 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक जनपद में चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान 2 दिसंबर 2023 केअवसर पर प्राथमिक विद्यालय निंबाड़ा में पहुंचकर निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरक्षण अभियान के अंतर्गत 51 बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 264,265,266व 267 का निरीक्षण किया जिनका कार्य संतोषजनक पाया गया और संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा पात्र कोई छूटे नहीं अपात्र मतदाता सूची में कोई रहे नहीं के आधार पर कार्य किया जाए उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर भी जाकर एक बार अवश्य देख ले कोई वोटर लिस्ट से वंचित तो नहीं है ,अभियान को सफल बनाने में बीएलओ अपनी पूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में कुल 979 मतदेय स्थल है और 515 मतदान केंद्र है जिनके लिए 979 बूथ लेवल अधिकारी व102 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं बूथ लेवल अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति अपने कार्य के प्रति लापरवाही करेंगे उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही की जाएगी दरवाजे पर पहुंच कर बी एल ओ अपने दायित्वों का निर्भन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर कल 3 दिसंबर को भी चलाया जाएगा विशेष अभियान मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं उन्होंने कहा समस्त मतदान केंद्रो पर बूथ लेवल ऑफिसर प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र मतदाताओं के फॉर्म 6,7 व 8 प्राप्त करेंगे तथा शाम 5:00 बजे तक प्राप्त फॉर्म की सूचना अपने विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है जिसमे विशेष अभियान* *4 नवंबर 5 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को चलाया जा रहा है जिसमें दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे ,फार्म 7 में आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा ।
इस अवसर पर तहसीलदार बागपत अजय कुमार मौजूद रहे ।

