RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:श्री अन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 9 अक्टूबर।बिहिया प्रखंड के तेघरा पंचायत समिति भवन में कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर द्वारा श्रीअन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में 63 महिलाओं ने ज्वार बाजरा रागी तथा चीना से नमकीन पुआ दलिया खीर ठेकुआ पिठा, गुलाब जामुन जैसे पकवान बनाए गये।
कार्यक्रम जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश चौधरी डीडीएम नाबार्ड रणजीत सिंहा, पंचायत समिति बेदामो कुंअर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आरा सदर रश्मि मेहता प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र विक्रम कृषि समन्वयक कुमार विमल एवं शंकर जी के अतिरिक्त नवजागरण ग्रामीण विकास समिति के संयोजक श्रीसंत कुमार सम्मिलित हुए कृषि विज्ञान केंद्र के हेड एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम के महत्व पर जानकारी दी और कहा की
इसे भोजन के रूप में ज्यादा से ज्यादा घरों में पहुंचना है जिस के लोगों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़े। मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि आज इन अनाजों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है ।दीदी अहमदाबाद ने जानकारी दी की अगर कोई आदमी अपने इस तरह के कार्यक्रमों को आगे बढ़ना चाहता है तो नाबार्ड के तरफ से पर्याप्त सहयोग प्राप्त होगा।
जिला प्रबंधक राजेश जी ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने एवं इससे जुड़ने के लिए सलाह दिया ।सामूहिक रूप से इस कार्य को किया जाए तो इसके बने हुए पकवान और मिठाइयां बाजार में उतारी जा सकती हैं। और जिससे मूल्य संवर्धन के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आय के नए साधन प्राप्त होंगे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया के आप आने वाले समय में अपना ऑनलाइन आवश्यकता अनुसार बीजों की मांग करें।कार्यक्रम का संचालन करते हुए किसी विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सुप्रिया वर्मा ने यह मोटे अनाज खाने के लिए मोटे हैं अन्यथा इनका मानव के जीवन में औषधि के समान महत्व है इसे कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
शंकर जी कृषि समन्वयक ने बताया कि इस अनाज की खेती अगर जैविक विधि से की जाए तो इसकी गुणवत्ता और बढ़ेगी।
प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर प्रभावती देवी द्वितीय स्थान पर मीना देवी तृतीय स्थान पर चंपा देवी तथा सांत्वना पुरस्कार मुन्नी देवी एवं उर्मिला देवी को प्रदान किया गया।

Related posts

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

इंद्रेश कुमार जन्मोत्सव: जोश, जज़्बे, जुनून के साथ “सद्भावना सप्ताह”, जनसेवा में जुटा MRM

rktvnews

वैशाली जिला शतरंज प्रतियोगिता के सिनियर आयु वर्ग में गोविन्द बने चैम्पियन।

rktvnews

भोजपुर:सोन नदी मे तीन बच्चो के डुबने की खबर सुन बड़हरा विधायक पदाधिकारियों के साथ हरीपुर पहुंचे।

rktvnews

पटना:विधानपरिषद सभापति के आवास पर केंद्र सरकार के मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं सतीश चंद्र दुबे का किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

एनबीए ने लाल चंदन की लक़ड़ी की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आंध्र प्रदेश को 39.84 करोड़ रुपये जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment