
RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)12 अक्टूबर।आज डी. के. कॉलेज डुमराँव में कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर XVIII के तीसरे दिन की शुरूआत शारीरिक प्रशिक्षण से हुई। ट्रेनिंग सत्र में कैडेटों को आज फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट तथा हथियार पकड़ने के बारीकियों को उस्तादों के द्वारा सिखाया गया। हथियार पकड़ने के तरीके तथा उनकी चारों अवस्थाओं को बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा कैडेटों को अभ्यास भी कराया गया। बैटल क्राफ्ट के अंतर्गत संक्शन फारमेंशन के बारे में बताया गया, साथ ही साथ युद्ध के समय सेना किस प्रकार युद्ध कौशल से विराधियों को पराजित करती है, इसका भी अभ्यास कराया गया। फील्ड क्राफ्ट के अंतर्गत फासले (दूरी) का अनुमान लगाने के तरीकों को बताया गया। कम्बाइन्ड आर्म पुलिस फोर्स में भर्ती के तरीकों को भी आज कैडेटों को विस्तार से बताया गया, साथ ही साथ फोर्स में भर्ती के लिये एन.सी.सी कितना उपयोगी है, इसका कितना महत्व है, इस पर भी प्रश्नोत्तर के माध्यम से कैडेटों को अवगत कराया गया।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कैडेटों में से मेधावी कैडेटों को चयन करते हुये, इंजीनियर दीपक कुमार प्रसाद के द्वारा एस.एस.बी का कोचिंग दिया जा रहा है।
अंत में उड़ान टीम के द्वारा कैडेट ट्रेनिंग कैप्सूल के अंतर्गत मल्टी डिजास्टर ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उड़ान टीम के संयोजक धीरज कुमार जबकी ट्रेनर अमलेन्दु झा और अभय कुमार रहे। इन लोगों के द्वारा प्राथमिक उपचार, भूकंप से बचाव के तरीके, साइबर सक्योरिटी तथा आग से बचाव के तरीके के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण समादेशी पदाधिकारी कर्नल रितेश रंजन के कुशल नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच.एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदन कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी. के. कॉलेज के कैडेट रौशन कुमार का कार्य सराहनीय रहा।
