RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:गर्व की बात है कि बाबु कुँवर सिंह भोजपुर जिला मे पैदा हुए और अंग्रेजो को एक नही,बल्कि तीन बार हराने वाले वीर योद्धा थे:आर के सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 अप्रैल।केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह आज बाबु वीर कुँवर सिंह विजय दिवस के अवसर पर जगदीशपुर किला मैदान पहुंच कर वीर स्वतंत्रता सेनानी बाबु कुँवर सिंह के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया।उक्त अवसर पर उन्होने बाबु कुँवर सिंह अमर रहे नारे के साथ कहा कि हमे गर्व है कि ऐसा वीर स्वतंत्रता सेनानी जिन्होने अंग्रेजों को एक बार नही,तीन बार हराने वाले वीर कुँवर सिंह का जन्म हमारे भोजपुर जिला मे हुआ। जगदीशपुर पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी का स्वागत किया गया।डाँ अनिल सिंह द्वारा फूल माला,अंगवस्त्र और कुँवर सिंह स्मृति चित्र के साथ स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय स़िह,मिथिलेश कुशवाहा, सुषुमलता कुशवाहा, पुनम कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार,विवेक कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी संध्या सिंह,रमेश सिंह,रितु राज,राजेश सिंह,निशांत सेंगर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
इसके साथ केन्द्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह जिले के विभिन्न कार्यक्रमों मे भी शामिल हुए।
शाहपुर के इजरी पिपरा हरीकिर्तन,पीपरा टोला मे मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मे शामिल हुए। इस दौरान उनका  स्वागत किया गया।
लोकसभा प्रधान चुनाव कार्यालय मे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव की तैयारी को लेकर विशेष बैठक की,जिसमे बूथ मजबुती पर जोर दिया गया। बैठक मे मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,सीडी शर्मा,कौशल विद्यार्थी,शंभु चौरसिया, सुषुमलता, हरेन्द्र पांडेय,विजय सिंह,ईं. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशों, सतीश भट्ट,अजय सिंह,राकेश सिंह,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा,अखिलानंद ओझा, विभु जैन,संतोष सिंह,रितुराज, विस्तारक सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।
केन्द्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी ने पिछले दिनो जदयू के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह के रोड एक्सीडेंट मे मृत्यु होने पर उनके गाँव पीरो के तेतरडीह मे पहुंच कर परिवार जनो कै सांत्वना दी और कहा कि एनडीए गठबंधन का एक जुझारू साथी खोने से हमे क्षति हुआ है। इसके साथ आर के सिंह पीरो के तिवारीडीह खैरा मुसहर टोली पहुंच कर रोड एक्सीडेंट मे मृत और घायल परिवारो से मिलकर उन्हे सांत्वना दी और घटना पर दुख व्यक्त किया।
साथ मे भाजपा जिलाध्यक्ष, जदयू जिलाध्यक्ष सहित एनडीए घटक दलो के नेता और कार्यकर्ता थे।
उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने दी।

Related posts

भोजपुर:चकिया गांव के अखाड़ा कब्रिस्तान में मुखिया फंड से बना जनाजा गाह उद्घाटित।

rktvnews

जनसंघ के इतिहास को समझे बिना समकालीन भारतीय राजनीति को समझना मुश्किल: प्रो. के. जी. सुरेश

rktvnews

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने बिजनेस वुमन एक्सपो 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उत्सव मनाया।

rktvnews

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर छात्राओं की हुई नृत्य प्रस्तुति एवं परिचर्चा।

rktvnews

राँची:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों के उपायुक्तों के साथ की वर्चुअल बैठक!विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment