RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:आदिवासी लोग कर रहे पर्यावरण की सुरक्षा : डॉ श्याम सिंह कुमारे

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 14 फरवरी। शासकीय राज्य स्तरीय विधि महाविद्यालय में सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कुमारे आईएएस (सेवानिवृत्त) रहे, जिन्होंने कहा कि किस तरीके से आदिवासी लोग पर्यावरण की सुरक्षा कर रहे हैं एवं मुख्य वक्ता के रूप में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मिहिर कुमार झा रहे। इनके द्वारा यह बताया गया कि व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रोमा मुखर्जी द्वारा की गई, जिन्होंने कहा कि महाविद्यालय में चल रहे ईको क्लब के सराहनीय कार्य कर रहा है और यह बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी लगातार पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम करते रहते है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं अर्चना रैकवार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक महाविद्यालय की विद्यार्थी सचिन अहिरवार रहे। अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद डॉ.विश्वास कुमार चौहान के द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की कई विद्यार्थियों,शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ ने सहभागिता की।

Related posts

भोजपुर:बिहार ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा आनंद हॉस्पिटल में होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम।

rktvnews

भोजपुर:आर्यिका रत्न चंदा माँ श्री की 50वीं पुण्यतिथि एवं श्री जैन बाला विश्राम विद्यालय का 105वां वार्षिकोत्सव संपन्न।

rktvnews

काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघुपति यादव हुए शामिल।

rktvnews

बिहार “होमियो रत्न” से नवाजे गए होमियोपैथ चिकित्सक डॉ आर बी सिंह!लोगो ने दी शुभकामनाएं

rktvnews

Leave a Comment