RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:11 अक्टूबर को महाराणा प्रताप के जीवनी पर भव्य कार्यक्रम!महाराणा प्रताप के उच्च आदर्शो को जन जन तक पहुंचाना लक्ष्य:संयोजक भाई बरमेश्वर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)9 अक्टूबर। महाराणा फाउंडेशन बिहार के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता के तहत् विशाल कार्यक्रम का आयोजन 11अकटूबर को 11:00 दिन से नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराणा फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह एमएलसी उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में हजारों लोगों के आने की संभावना है।
आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक भोजपुर के संयोजक भाई बरमेश्वर के हरि जी हाता स्थित आवास पर हुई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम पर विस्तार से विचार विमर्श किया। संयोजक भाई बरमेश्वर ने सब का हौसला बढ़ाते हुए कहा की इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना, सामाजिक समरसता कायम रखना,वीरता और शौर्य के प्रतिक, भारतीय सभ्यता और संस्कृति को कायम रखने वाले महाराणा प्रताप के जीवन संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिला के सभी लोगों को निमंत्रित किया जा रहा है। आप सभी एकत्रित होकर वीर बकुडा महाराणा प्रताप के जुड़ी अनसुनी तथ्यों को सुनकर लाभान्वित हो।
इश्क मौके पर रितेश कुमार सिंह उर्फ बंटी मृत्युंजय भारद्वाज, अनिल सिंह मुखिया, मनोज नेता, मनोज सिंह प्रमुख, बरमेश्वर सिंह, मंटू सिंह मुखिया, महेंद्र सिंह मुखिया, विनय सिंह मुखिया, संजय सिंह मुखिया, रितेश मुखिया, सदानंद सिंह ,देवेंद्र सिंह ,ठाकुर राज,डा दिनेश आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: सहार थाना ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया बरामद,तस्कर फरार।

rktvnews

भोजपुर :बिहार बंद को लेकर छात्र युवा शक्ति का प्रदर्शन।

rktvnews

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने राजभाषा पुरस्कारों का वितरण किया; ‘सुरभि’ पत्रिका के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया।

rktvnews

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment