RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सैद्धांतिक परीक्षा के कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संचालन हेतु पदाधिकारीयों की ब्रीफिंग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फरवरी।बिहार माध्यमिक वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री राज के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
यह परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संचालित होगी, जिसमें आरा अनुमंडल अंतर्गत 26, जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत 06 तथा पीरो अनुमंडल अंतर्गत 04 परीक्षा केंद्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बनाया गया है। परीक्षा को स्वच्छ, कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास BNSS की धारा 163(1) परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति के दो घंटे पश्चात तक प्रभावी रखी जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट दुकानों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रवेश द्वार पर ही सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 एवं फैक्स संख्या 06182-233474 है।इसअवसर पर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के द्वितीय समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन , अन्नक्षेत्र में ग्रहण किया श्री विश्वेश्वर का प्रसाद।

rktvnews

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना क्विज 2023 – ‘बैटल ऑफ माइंड्स’ का शुभारम्भ किया गया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के पकङी मे भाजपा का लाभार्थी कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

उपराष्‍ट्रपति 4 जुलाई को असम का दौरा करेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रिंस चार्ल्स तृतीय द्वारा उपहार में दिया गया कदम्ब का पौधा लगाया।

rktvnews

Leave a Comment