RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सेवा नियमितीकरण को ले महिला कॉलेज आरा के कर्मियों ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फरवरी।आज एम. एम. महिला कॉलेज, आरा में दीर्घकाल से कार्यरत कर्मियों ने अपनी सेवा के नियमितीकरण हेतु की मांग को लेकर प्रधानाचार्य से शिष्टाचार भेंट कर अपनी समस्याओं एवं मांगों को प्राचार्य से मिलकर हस्तगत कराया। अपने मांगों को प्रस्तुत करते हुए बताया की वे वर्षों से महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं तकनीकी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और संस्थान की प्रगति में उनका सतत योगदान रहा है।संविदा कर्मी लंबे समय से अल्प मानदेय एवं अस्थायी सेवा-शर्तों के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। सेवा की अनिश्चितता के कारण उन्हें सामाजिक सुरक्षा, भविष्य निधि, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य मूलभूत लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है। कर्मियों ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा सुरक्षा का सिद्धांत लागू किया जाना समय की आवश्यकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने उनकी सेवा-अवधि, अनुभव एवं कार्य-कुशलता को ध्यान में रखते हुए नियमितीकरण हेतु प्रस्ताव को विश्वविद्यालय एवं संबंधित सक्षम प्राधिकारियों के पास सकारात्मक अनुशंसा के साथ अग्रसारित किया जाए।प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।प्रमुख लोगों में मुकेश कुमार सिन्हा, शशि मिश्र, नितीश कुमार, नीलोफर नाहिद, लाखपति देवी, संगीता सिंह सहित अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर दो दिवसीय नृत्यधाम संस्था भुवनेश्वर द्वारा भव्य सांस्कृतिक आयोजन।

rktvnews

युद्ध नहीं, आतंक नहीं ; सबके लिए न्याय और शांति।

rktvnews

बागपत:नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने खेकड़ा की अस्थायी गौशाला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जीविका दीदी रीता देवी को सम्मानित करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

rktvnews

भोजपुर:मजदूरी कराकर निर्धारित न्यूनतम मजदूरी न मिलना शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण : उमेश पासवान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 29 जून : 24

rktvnews

Leave a Comment