RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गुरुवार को देर रात तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रेक्टर व 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड दो हाईवा को किया गया जप्त।

चतरा/झारखंड 6 अक्टूबर।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग चतरा द्वारा अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि गुरुवार को देर रात तक खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में लावालौंग थाना अंतर्गत कर्मा पुल के पास से 100 सीएफटी बालू लोड एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया। खनिज लोड वाहन को जप्त करते हुए लावालौंग थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। इसी दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम हिडूम स्थित मानत नदी घाट का भी औचक जॉच किया गया। सिमरिया थाना अंतर्गत बेलगढ़ा पेट्रोल पम्प के पास सिमरिया जानेवाले मुख्य मार्ग पर विभिन्न खनिज लोड वाहनों का जांच किया गया। जांच के क्रम में 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड हाईवा को पकड़ा गया। जिसे जांच हेतु सिमरिया थाना में सुरक्षार्त रखा गया है। आज दिनांक 06.10.2023 शुक्रवार को चतरा इटखोरी मुख्य मार्ग गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुर के पास 100सीएफटी बालू लोड एक ट्रेक्टर एवं इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज से 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड हाईवा पकड़ा गया है। जिसे संबंधित थाना में सुरक्षार्त रखा गया है।आगे उन्होंने बताया कि अवैध खनन परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से हंरटगंज प्रखंड क्षेत्र के गोसाईडीह बिहार झारखंड सीमा समीप, इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के पितीज चतरा चौपारण नेशनल हाइवे 522, टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बसरिया टंडवा सिमरिया मुख्य मार्ग पर चेकनाका का निर्माण कराया गया है। किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए लगातार औचक छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।

Related posts

समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!शांति, सौहार्द के साथ मनाएं नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार : जिलाधिकारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने विभिन्न बैठक सहित जनसंपर्क कर नामांकन सभा के लिए लोगो को आमंत्रित किया।

rktvnews

बक्सर:मध्य विद्यालय गंगौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन।

rktvnews

बिहार बजट 2026-27 : जनता के साथ छल, आंकड़ों की बाजीगरी:दिलराज प्रीतम

rktvnews

शिव के बारात में भोजपुर वासियों को नेवता।

rktvnews

Leave a Comment